
chhindwara
मेरठ. कोरोना के कारण लॉकडाउन ( Lockdown ) में बिजली बिल का बकाया न जमा करने वालों के खिलाफ पीवीवीएनएल ( PVVNL ) के अफसर सख्त हो गए हैं। लॉकडाउन से पहले बड़े बकाएदारों और किसानों के लिए शुरू की गई आसान किस्त जमा योजना में रजिस्ट्रेशन किए गए थे, लेकिन लॉकडाउन में इन किस्तों के जमा नहीं होने पर विभागीय अफसरों ने अब कड़े निर्देश दिए हैं। इसमें 31 जुलाई तक किस्त या बिल जमा करने को कहा गया है। अगर कोई बकाया जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख सचिव ऊर्जा व उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेट के चेयरमैन के निर्देश के बाद पीवीवीएनएल अफसरों ने आसान किस्त योजना और किसान आसान किस्त योजना के तहत पंजीकृत ऐसे उपभोक्ताओं को सूचना देनी शुरू कर दी है, जिन्होंने पिछले 3 महीनों में पंजीकरण के बाद एक-दो किस्त ही अदा की थीं और अब किस्त नहीं दे रहे हैं। मेरठ के मुख्य अभियंता एसबी यादव और अधीक्षण अभियंता एके सिंह का कहना है कि आसान किस्त योजना और थाना शान किशनी योजना में लॉकडाउन के चलते जो उपभोक्ता पिछले एक अथवा दो महीनों में अपनी किस्त जमा नहीं कर पाए हैं, वह 31 जुलाई तक किस्त जमा करनी होगी, नहीं तो उन्हें आगे किस्त जमा करने का लाभ नहीं मिल पाएगा।
31 जुलाई तक यदि दोनों योजनाओं के बकाएदारों ने बकाया किस्त अदा नहीं की तो उननका बकायेदारों की सूची में नाम दर्ज होगा। इसमें ब्याज में छूट का लाभ तो मिलेगा, लेकिन वे कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। पीवीवीएनएल अफसरों के निर्देशों के बाद बड़े बकाएदारों में खलबली मच गई है।
Published on:
27 Jul 2020 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
