11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मावी में एक साथ जलीं पति-पत्नी की चिताएं, पांच महीने पहले हुई थी शादी, गांव में मचा कोहराम

Murder or Suicide: यूपी के मेरठ के परीक्षितगढ़ स्थित श्मशान घाट में एक साथ पति-पत्नी की चिताएं जलीं तो मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। वहीं पूरे गांव में गहरा सन्नाटा पसरा रहा और चूल्हे तक नहीं जले।

3 min read
Google source verification

मेरठ

image

Vishnu Bajpai

Nov 21, 2023

meerut_murder3.jpg

Murder Suicide in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो दिन पहले घर से दवा लेने निकले पति-पत्नी के शव घर से थोड़ी दूर स्थित गन्ने के खेत में मिले थे। इसकी सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। देर शाम मेरठ के परीक्षितगढ़ के श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। परीक्षितगढ़ के श्मशान घाट पर एक साथ पति-पत्नी की चिताएं जलीं तो मौके पर मौजूद हर आदमी की आंख नम हो गई। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। इस मामले में पुलिस सूरज के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

गन्ने के खेत में मिले ‌थे सूरज और प्रिया के शव
दरअसल, दो दिन पहले यानी रविवार दोपहर करीब तीन बजे परीक्षितगढ़ श्मशान मार्ग पर गन्ने के खेत में पति-पत्नी के शव मिले थे। पति का शव अमरूद के पेड़ पर मफलर के फंदे पर लटका था। जबकि वहीं थोड़ी दूर पर पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था। लोगों ने इनकी पहचान परीक्षितगढ़ के गांव मावी निवासी सूरज और उसकी पत्नी प्रिया के रूप में की थी। प्रिया के सिर में चोट के निशान थे। सूचना पर एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ सदर फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पति-पत्नी की मौत के बाद ससुराल एवं मायके पक्ष के लोग एक-दूसरे पर हत्या करने का आरोप लगाते रहे। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है।

पति-पत्नी के शव पहुंचते ही मावी गांव में मची चीख पुकार
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दंपति के शव घर पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार को रोता बिलखता देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। इस दौरान प्रिया के परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो मौके पर फोर्स पहुंच गया। हालांकि ग्रामीणों ने समझा बुझाकर स्वयं मामला शांत करवा दिया। फिर भी अंतिम संस्कार तक एहतियातन पुलिस मौजूद रही। सीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच में अभी फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। अवैध संबंध या किसी अन्य मामले के साक्ष्य अभी मिले नहीं हैं। फिर भी पुलिस कुछ बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल- आखिर सुनसान जगह कैसे पहुंचे पति-पत्नी
मौके पर मौजूद सूरज के पिता गजेंद्र ने बताया कि सूरज ने पत्नी प्रिया की दवा लेने की बात कही थी। लेकिन जहां दोनों के शव मिले हैं। उस रास्ते पर किसान या अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोग ही पहुंचते हैं। वहीं प्रिया के परिजनों का कहना है कि सूरज ने उन्हें खुद फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी है। जंगल आकर शव ले जाओ। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी बीच कुछ ग्रामीण सवाल उठाते रहे कि दोनों ऐसे सुनसान रास्ते पर कैसे पहुंचे। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रही है। इस दौरान बिलखते हुए परिजनों को ग्रामीण संभालते रहे।