6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Exam 2022 : परीक्षा केंद्र में ऐसी होगी प्रश्नपत्र की सुरक्षा, नकल रोकने को तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

UP Board Exam 2022 यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड की नकल विहीन परीक्षा को लेकर सरकार और विभागीय स्तर पर बड़े दावे किए गए हैं। परीक्षा में नकल रोकने की व्यवस्थाएं ऐसी चाकचौबंद की गई हैं कि इस बार नकल माफियाओं का कोई भी पैतरा काम नहीं आएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र को लेकर सुरक्षा पुख्ता की गई है। प्रश्नपत्र लीक न हो इसके लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 22, 2022

UP Board Exam 2022 : परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र की सुरक्षा जान हो जाएंगे हैरान, तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

UP Board Exam 2022 : परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र की सुरक्षा जान हो जाएंगे हैरान, तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

UP Board Exam 2022 यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडियट परीक्षा 2022 को लेकर इस समय विभागों में मैराथन बैठकों का दौर चल रहा है। परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए चौकस इंतजाम किए गए हैं। मेरठ में प्रत्येक केंद्र पर प्रश्नपत्र डबल लॉक की सुरक्षा में होंगा। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती होगी। यूपी बोर्ड 2022 परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए शिक्षा विभागों में मैराथ बैठके चल रही है। मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मंडल एवं जिले के अधिकारियों को परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। शासन के अलावा शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा करते दिखाई दे रहे हैं।


डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्‍न पत्र
जिले में प्रत्येक केंद्र पर प्रश्न पत्र डबल लॉक सुरक्षा में रखा जाएगा। जिसमें एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास और दूसरी चाबी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। जबकि चाबी का एक सेट आपात स्थिति के लिए रिजर्व रहेगा। हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त होंगे। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्न पत्रों को खोला जाएगा।

यह भी पढ़े : UP Board Exam 2022 : एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अभ्यार्थी तुरंत करें ये जरूरी काम वरना परीक्षा केंद्र से होंगे बाहर


बंद रहेंगी परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट दुकानें
वहीं जिस दिन परीक्षा होगी उस दिन परीक्षा के समय परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखा जाएगा। इसके निर्देश जिलाधिकारी स्तर से जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो स्टेट की दुकानों पर स्थानीय थाना स्तर पर भी नजर रखी जाएगी। जिससे कि कहीं कोई गड़बड़ी की आशंका न हो।