
Today Weather Forecast : क्रिसमस पर बारिश का अलर्ट,उत्तरी भारत के इन राज्यों में बदलेगा मौसम
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ .Today Weather Forecast : हिमालय के उत्तरी हिस्से में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो कि उत्तरी भारत में बारिश की संभावना बना रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ से देश के उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उप्र (West Up) , उत्तरांचल और एनसीआर (NCR) में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस समय एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ (
western disturbance) बन रहा है जो कि 25 या फिर 26 दिसंबर को हल्की बारिश कर सकता है। इस बारिश से जहां तापमान में और कमी आएगी वहीं मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। बता दें कि इस समय शीत लहर (Cold Wave) के साथ ही मौसम में गलन और ठिठुरन बढ़ी है। गलन और ठिठुरन से निपटने के निपटने के इंतजाम इस समय जिलों में नाकाफी हैं। पश्चिमी हवाएं गलन बढ़ा रही हैं।
गत 15 दिसंबर की रात से ही पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में गलन बढ़ने लगी थी। जो कि आज तक जारी है। हालांकि आज हवा की रफ्तार काफी कम है और हवा में नमी बरकरार है। गत मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज बुधवार को अधिकतम 22 तो न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में गलन बढ़ने से लोग सड़कों पर ठिठुरते दिखाई दे रहे हैं।
अभी और सताएगी सर्दी
मौसम विभाग (IMD) की माने और आने वाले दिनों में सर्दी अभी और सताएगी। इसके चलते तापमान में कमी आएगी। वहीं मौसम विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सर्दी से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन खासकर बुजुर्ग और बच्चों को ठंड में खुद को बचाने के लिए उचित उपाय करने को कहा है।
Published on:
22 Dec 2021 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
