25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: इन जिलों में 8 डिग्री तक गिरेगा तापमान, गर्मी से मिलेगी राहत

Weather update: मौसम विभाग ने 24 मई से 28 मई तक एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 23, 2023

Weather Update: इन जिलों में 8 डिग्री तक गिरेगा तापमान, गर्मी से मिलेगी राहत

गर्मी से मिलेगी राहत

Weather update: मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि कल 24 मई से 28 मई तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इससे लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाष ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर बढ़ रहा है। यह नजदीक आता जाएगा तो इससे मौसम में परिवर्तन होता रहेगा।

पश्चिम विक्षोभ की गति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आज शाम तक हिमालय से टकराकर सक्रिय हो जाएगा। जिसके कारण पूरे एनसीआर जिलों, हरियाणा और दिल्ली से सटे जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

डॉ. सुभाष के अनुसार मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

8 डिग्री तक गिरेगा पारा
उन्होंने बताया कि मेरठ का अधिकतम तापमान सोमवार को 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रविवार सबसे अधिक तापमान नोएडा में 44 डिग्री दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें: Meerut News: पति ने रस्सी से गला घोंटकर की पत्नी का हत्या, मां की लाश देख बेटी ने मचाया शोर

उन्होंने बताया कि बरसात के बाद मौजूदा तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट आएगी।