11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rapidx Inauguration: हर दस मिनट पर चलेगी रैपिडएक्स, यूपीआई से पेमेंट कर टिकट खरीदेंगे पीएम मोदी

Rapidx Inauguration: हाईस्पीड रैपिडएक्स के उद्धाटन की तैयारी जोरों पर है। पीएम मोदी रैपिडएक्स का उद्धाटन करेंगे। उद्धाटन के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी यूपीआई से पेमेंट कर रैपिडएक्स का टिकट खरीदेंगे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 13, 2023

rapid x train will run every ten minute pm modi buy ticket through upi

Rapidx Inauguration: दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली देश की हाईस्पीड रैपिडएक्स के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। पीएम मोदी साहिबाबाद से जल्द ही रैपिडएक्स का हरी झंडी दिखाकर उद्धाटन करेंगे। रैपिडएक्स के उद्धाटन मौके पर पीएम मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। रैपिडएक्स के पहले रेल यात्री देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। एनसीआरटीसी के मीडिया प्रभारी राजीव वत्स ने बताया कि रैपिडएक्स की सभी सुविधाएं मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी। रैपिडएक्स के लिए किसी यूपीआई भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकेंगे। रैपिडएक्स के टिकट के लिए लाइन में लगने की कोई जरूरत नहीं होगी। इसी के साथ ही रैपिडएक्स में यात्रा करने वाले दैनिक यात्री अपना मासिक पास बनवाकर भी अपनी यात्रा कर सकते हैं।


17 किलोमीटर का सफर मात्र 10 मिनट में
राजीव वत्स ने बताया कि रैपिडएक्स के पहले खंड में 17 किमी तक रैपिड रेल चलाई जाएगी। 17 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में रैपिड को 10 से 11 मिनट का समय लगेगा। एनसीआरटीसी प्रवक्ता राजीव का बताया कि सभी तैयारियां हो चुकी हैं। अभी रैपिड रेल का ट्रायल चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले दिन ट्रैक पर 10 रैपिडएक्स ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए हर 10 मिनट पर एक रैपिड रेल यात्रियों के लिए मौजूद रहेगी। हालांकि एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसकी टाइमिंग और कम की जाएगी। सुबह और शाम के समय रैपिड की टाइमिंग को घटाया जाएगा और इसके फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद पहली ट्रेन गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई के बीच रफ्तार भरेगी। बता दें रैपिडएक्स देशी तकनीक पर आधारित देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। जो दिल्ली से मेरठ तक चलेगी।

दुहाई से साहिबाबाद पहुंचने में 20 मिनट की बचत
दुहाई से साहिबाबाद पहुंचने में अभी औसतन करीब 30 मिनट का समय लोगों को लगता है। हाईस्पीड ट्रेन से यात्रा करने पर 20 मिनट के समय की बचत होगी। रैपिड रेल एनसीआर के साथ ही पश्चिम यूपी के लोगों के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। इसके चलने से मेरठ से दिल्ली जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को सुविधा होगी।

पूरे रूट पर दौड़ेगी 30 ट्रेनें

दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ मोदीपुरम तक जून 2025 तक रैपिडएक्स पूरी तरह से दौड़ने लगेगी। इस पूरे रूट के लिए 30 ट्रेनें संचालित की जाएगी। रैपिड रेल के डिब्बे गुजरात के सांवली में तैयार हो रहे हैं। प्राथमिक खंड के लिए 10 ट्रेनें दुहाई डिपो से चलने के लिए तैयार हैं।