4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Reality Check: मुनकाद अली के बसपा छोड़ने का मैसेज वायरल, प्रदेश अध्‍यक्ष ने बताई सच्‍चाई

Highlights सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा मैसेज BSP प्रदेश अध्यक्ष के Bhim Army ज्‍वाइन करने की बात कही गई हाल ही में Mayawati ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा को निकाला था

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Nov 11, 2019

munkad_ali.jpg

मेरठ। पहले विधानसभा चुनाव और उसके बाद उपचुनाव में बसपा (BSP) को मिली हार के बाद पार्टी में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कुछ दिन पहले ही बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पार्टी की एकमात्र महिला मेयर (Mayor) सुनीता वर्मा और उनके पति योगेश वर्मा (Yogesh Verma) को पार्टी से निकाल दिया था। अब सोशल मीडिया पर चल रहे एक मैसेज ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

यह भी पढ़ें:Guru Nanak Jayanti 2019: मुस्लिमों ने प्रभात फेरी का किया जोरदार स्‍वागत, लोगों को खिलाया हलवा

16 नवंबर को पार्टी छोड़ने की चर्चा

सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज में कहा गया है क‍ि बसपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबू मुनकादी अली (Munkad Ali) पार्टी छोड़ने वाले हैं। मुनकाद अली आगामी 16 नवंबर (BSP) को बसपा छोड़कर भीम आर्मी (Bhim Army) की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं। इसमें लिखा है क‍ि मुनकाद अली चंद्रशेखर के नेतृत्‍व में भीम आर्मी का हाथ थामेंगे। इस तरह का मैसेज वायरल होने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं के बीच भी सुगबुगाहट शुरू हो गई। पार्टी के एक पुराने कार्यकर्ता का कहना है क‍ि कुछ लोग पार्टी को राजनीतिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut Police ने Tweet की बसपा प्रदेश अध्‍यक्ष की 'शपथ' तो मुनकाद अली ने कहा- यह मैंने नहीं किया

यह है सच्‍चाई

इसके बाद पत्रिका टीम ने इस मैसेज की सचाई जानने के लिए बाबू मुनकाद अली और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर फोन पर बात की। बसपा प्रदेश अध्‍यक्ष बाबू मुनकाद अली ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। यह किसी ने शरारत की है। वहीं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का कहना है क‍ि वह अभी साउथ की तरफ पार्टी का काम देख रहे हैं। हो सकता है कि यूपी की टीम से इस बारे में कोई बात हुई हो। फिलहाल उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। भीम आर्मी के पूर्व मेरठ प्रभारी डाॅ. सुशील गौतम ने बताया कि राजनीति में सब कुछ संभव है। वैसे उन्होंने भी इस संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है।

Story Loader