6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPPSC Recruitment 2021:यूपीपीएससी ने निकाली इन विभागोंं के कई पदों पर रिक्तियां, आवेदन की ये है अंतिम तारीख

UPPSC Recruitment 2021 : यूपीपीएससी ने विभिन्न सरकारी विभागों में असंख्य पदों पर रिक्तियां निकाली है। यूपी में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए अच्छा मौका है। इन भर्तियों के बारे में यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। अगर भर्तियों में मांगी गई योग्यता रखते हैं तो तुरंत आनलाइन फार्म भरने में देर न करें।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 25, 2021

UPPSC Recruitment 2021:यूपीपीएससी में निकली इन विभागोंं के कई पदों पर रिक्तियां, आवेदन की ये है अंतिम तारीख

UPPSC Recruitment 2021:यूपीपीएससी में निकली इन विभागोंं के कई पदों पर रिक्तियां, आवेदन की ये है अंतिम तारीख

मेरठ UPPSC Recruitment 2021 : यूपीपीएससी ने प्रदेश में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उप्र में अच्छे पदों पर सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवा इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती विज्ञापन (सं. 04/2021-2022, 23/11/2021) है। जिसमें राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशालाओं, चिकित्सा शिक्षा विभागों,आयुष विभाग और पशुपालन विभाग में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया की सूचना जारी की है।

ये भी पढ़े: पीएसडी स्कॉलर शिक्षा के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं करियर तो आईआईटी दे रहा है मौका

इस वेबसाइट पर करें आवेदन,ये है अंतिम तिथि
उत्तर प्रदेश सरकार के विभागों में भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 23 नवंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 दिसंबर 2021 तक अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर पाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित 105 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। प्रदेश के ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 105 रुपये, एससी और एसटी के लिए 65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये है।

यह भी पढ़े : समुद्र की उठती लहरों से खेलने का है शौक तो मर्चेंट नेवी में बनाए करियर