
एसएसपी ऑफिस पर रिटायर्ड फौजी ने किया आत्मदाह का प्रयास
मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र का रहने वाला रिटायर्ड फौजी पुलिस व्यवस्था से परेशान होकर आज एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंच गया। रिटायर्ड फौजी ने एसएसपी कार्यालय में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यह देखकर डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने तुरंत रिटायर्ड फौजी के कपड़ों में लगी आग को पानी डालकर बुझाया। पीडित रिटायर्ड फौजी को एसएसपी के पास ले गए। जहां पर उसकी बात अधिकारियों ने सुनीं। बताया जाता है कि रिटायर्ड फौजी अपनी बहू से परेशान है और वह कई बार थाना—एसएसपी कार्यालय से कार्रवाई की गुहार लगा चुका है। बहू से परेशान रिटायर्ड फौजी कई बार थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक गुहार लगा चुका है। लेकिन हर जगह से उसको मायूसी हाथ लगी। कहीं सुनवाई नहीं होने पर रिटायर्ड फौजी ने आज अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
रिटायर्ड फौजी ने बताया कि वह कई बार SSP से कार्रवाई की गुहार लगा चुका है। लेकिन थाना से लेकर SSP ऑफिस तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रिटायर्ड फौजी का नाम वीरेंद्र सिंह है। आज वह अपनी पत्नी सविता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि थाना खरखौदा के रिटायर्ड फौजी के ऊपर उसकी बहू द्वारा जनपद अलीगढ़ में एक दहेज सम्बन्धित मुकदमा लिखवाया गया है। बेटे के द्वारा बिना तलाक लिए एक दूसरी महिला जो इंचौली की रहने वाली है के साथ शादी कर ली गई है। 5-6 महीने रहने के बाद दूसरी पत्नी के द्वारा एक दहेज संबंधी मुकदमा थाना खरखौदा में बेटे और रिटायर्ड फौजी के ऊपर लिखवाया गया है। जिसका मामला परिवार न्यायालय में मध्यस्थता में कार्यवाही चल रही है। जिस वजह से मुकदमे की कार्यवाही रुकी हुई है।
रिटायर्ड फौजी द्वारा स्वयं अपनी बहू को बुलाकर लिखित में उसका समान वापस किया गया और उसके बावजूद बहू के ऊपर एक मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है। संबंधित प्रकरण में वर्तमान में पुलिस स्तर से कोई कार्यवाही अपेक्षित नही है। फिर भी रिटायर्ड फौजी पुलिस के माध्यम से अपनी बहुओं पर दबाव बनाने के लिए आत्महत्या या इस तरह की कार्यवाही करने का प्रयास कर रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
01 Sept 2023 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
