1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयंत चौधरी ने खोला भाजपा के सत्ता कब्जाने का राज, इसके पीछे की बतार्इ ये वजहें

ईद मिलन समारोह में किठौर पहुंचे रालोद उपाध्यक्ष, सत्ता के गलियारों में गर्माहट

2 min read
Google source verification
meerut

जयंत चौधरी ने खोला भाजपा के सत्ता कब्जाने का राज, इसके पीछे की बतार्इ ये वजहें

मेरठ। कैराना से मिली जीत की संजीवनी से राष्ट्रीय लोेक दल राजनीति के वनवास से बाहर आ गई है। जयंत चौधरी पार्टी के लिए 2019 की जमीन तैयार करने में जुटे हुए हैं। बहाना ईद मिलन का हो या फिर कोई और वह लोगों के बीच जाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रालोद वेस्ट यूपी में जातीय ध्रुवीकरण के प्रयास में लगा है। जयंत चौधरी ने मुस्लिमों के बीच सांप्रदायिक सियासी तीर चलाया है। उन्होंने किठौर में आयोजित ईद मिलन समारोह में पहुंचकर वेस्ट यूपी की सियासत गर्मा दी है।

यह भी पढ़ेंः अच्छी बारिश के लिए अभी इतने घंटे आैर करना पड़ेगा इंतजार, मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना

भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग त्रस्त

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दंगा फसाद कराए, धर्म के नाम पर लोगों का धोखे से वोट लिया और केंद्र की सत्ता पर काबिज हो गर्इ। भाजपा की सरकार में सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं। व्यापारी, किसान व मजदूरों का रोजगार ठप्प होता जा रहा है। प्रतिदिन महंगाई आसमान छू रही है। बिजली के बेहिसाब बिलों के नाम पर जनता के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ ने किठौर में ईद मिलन समारोह कराया। इसमें जिसमें रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का रालोद नेताओं ने रायल गार्डन में स्वागत किया। समारोह में जयंत ने लोकतंत्र सेनानी नेता उम्मेद अली को सम्मानित किया।

क्लिक करेंः अब लव जिहादियों को सबक सिखाएगा बजरंग दल

रालोद किसानों की हितैषी पार्टी बतायी

इस दौरान जयंत चौधरी ने रालोद को किसान, मजदूर व व्यापारी की हितैषी पार्टी बताते हुए कहा कि किसानों की फसलों का सही मूल्य मिलना तो दूर की बात गन्ने का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी 13 जुलाई से एक माह के लिए राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश स्तर पर वर्तमान सरकार के काले कारनामों की पोल खोल यात्रा का आयोजन करने जा रही है, जिसमें गांव-गांव जाकर सरकार के कारनामों से जनता को अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में धर्म परिवर्तन कराने के बाद की शादी, फिर बंधक बनाकर रखा

गठबंधन से भयभीत भाजपा

इससे पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन से भाजपा पूरी तरह भयभीत है। कैराना, फूलपुर, गोरखपुर, उपचुनाव इसका उदाहरण है। इस मौके पर पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, युवा रालोद प्रदेश अध्यक्ष वसीम राजा, मण्डल अध्यक्ष चैधरी यशवीर सिंह, रालोद नेता नरेन्द्र खजूरी, प्रदेश सचिव सोहराब ग्यास, बार अध्यक्ष राजेन्द्र जानी, वासिक पठान आदि रालोद नेता मौजूद रहे।

बासिद बने मेरठ मंडल उपाध्यक्ष

ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान दर्जन ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों रालोद में शामिल हुए। समारोह में युवा नेता बासित नम्बरदार को मेरठ मण्डल में युवा रालोद उपाध्यक्ष पर मनोनीत करने की घोषणा की गयी। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी।

Story Loader