26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार दंपती को टैंकर ने मारी टक्कर, इसके बाद जो हुआ उसे देखकर पुलिस वालों के उड़े होश

गुस्साई जनता ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया, आधा दर्जन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी तब हुआ मामला शांत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 Nov 2018, 7:36 PM IST

Police

बाइक सवार दंपती को टैंकर ने मारी टक्कर, इसके बाद जो हुआ उसे देखकर पुलिस वालों के उड़े होश

मेरठ. बाइक से जा रहे दंपती को तेज रफ्तार से आ रहे एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति टैंकर के नीचे आ गए, जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर चारों ओर सड़क पर खून फैल गया। महिला टैंकर के नीचे पड़ी काफी देर तक कराहती रही। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसको अस्पताल पहुंचाया। घटना थाना नौचंदी क्षेत्र की है, जहां पर देर रात एक बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर इस खिलाड़ी का उसके गांव में ऐसे हुआ स्वागत

हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया, जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए। पुलिस ने लोगों को काबू करने की कोशिश की, लेकिन लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस को बैक फुट पर लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी एसपी सिटी रणविजय सिंह को दी, जिस पर एसपी सिटी आधा दर्जन से अधिक थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तब जाकर हालात काबू में आए। लेकिन फिर भी कुछ लोग ज्वलनशील पदार्थ लेकर आ गए और टैंकर में आग लगाने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस ने इन लोगों को खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार देर रात जानी के पांचली गांव का निवासी फिरोज अपनी पत्नी सीमा को लेकर ढबाई नगर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इसी बीच एल ब्लाॅक चैराहे पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने दंपत्ति की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फिरोज (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें- पत्नी के लिए बनाए गए ताजमहल में ही दफ्न किए गए बुलंदशहर के 'शाहजहां'

दुर्घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। इससे गुस्साई जनता ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। बवाल की सूचना के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ दिनेश शुक्ला आधा दर्जन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने टैंकर चालक का पता लगाया। उसके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग