23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी के घर लाखों का डाका, यूपी के इस शहर में लगातार दूसरी डकैती

मेरठ महानगर में बदमाशों ने एक हफ्ते के भीतर डकैती की दूसरी घटना को अंजाम दिया है। आज सोमवार को बदमाशों ने दिन निकलते ही व्यापारी के घर पर लाखों की डाका डाला। इससे मेरठ पुलिस में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 21, 2022

व्यापारी के घर लाखों का डाका, यूपी के इस शहर में लगातार दो डकैती

व्यापारी के घर डाका

एक हफ्ते पूर्व बदमाशों ने सपा नेता के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अभी तक सपा नेता के घर पड़ी डकैती की घटना को नहीं खोल पाई कि आज बदमाशों ने एक व्यापारी के घर डकैती डाली। डकैती की दो वारदात कर बदमाशों ने मेरठ पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है।

सिक्योरिटी गार्ड को बनाया बंधक

मेरठ के कमलानगर में बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की वारदात की। बताया जाता है कि आज सुबह गार्ड घर के दरवाजे पर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने गार्ड को असलाह की नोक पर बंधक बना लिया। उसके बाद बदमाश घर में घुसे और परिजनों को भी हथियार की नोंक पर ले लिया। बदमाशों ने आराम से व्यापारी का पूरा घर खंगाला और उसके बाद बेखौफ होकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।


यह भी पढ़ें : पुलिस ने डकैती के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर को किया टार्चर तो फांसी लगाकर की आत्महत्या

भाजपा और व्यापारियों में रोष

व्यापारी के घर डकैती की जानकारी भाजपा नेताओं को हुई तो वो भी मौके पर पहुंचे। डकैती की वारदात से व्यापारियों में रोष है। व्यापारिक संगठनों ने पुलिस से डकैती के आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।


यह भी पढ़ें : पुलिस मुठभेड़ में गोकश टर्री को लगी गोली,दो शातिर गोकश फरार

पॉश कॉलोनी गेट पर तैनात फिर भी डकैती

बदमाशों ने जिस कॉलोनी में आज सुबह डकैती डाली है। वह महानगर की सुरक्षित और पॉश कालोनी है। इस कॉलोनी में व्यापारी वर्ग निवास करता है। कॉलोनी के गेट पर तीन शिफ्टों में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती रहती है। इसके बाद भी बदमाशों ने बेखौफ और योजनाबद्ध तरीके से डकैती की वारदात को अंजाम दिया।