25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में चल रही थी शादी की तैयारी, रात को हुई एेसी घटना कि मच गया हड़कंप, देखें वीडियाे

पुलिस जांच में जुटी, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Nov 2018, 4:43 PM IST

meerut

घर में चल रही थी शादी की तैयारी, रात को हुई एेसी घटना कि मच गया हड़कंप, देखें वीडियाे

मेरठ। मेरठ के पल्लवपुरम कालोनी में एक तरफ शादी की तैयारी चल रही थी। घर में शादी के जेवर और बाकी समान के अलावा रुपया भी रखा हुआ था। सभी परिजन शादी की तैयारी और खुशी में व्यस्त थे। उनको तनिक भी आभास नहीं था कि उनकी खुशियों को ग्रहण लग सकता है। रात में हुई एक ऐसी घटना ने पूरे परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। घटना से पूरा परिवार दहशत में है।

यह भी पढ़ेंः इस हार्इप्रोफाइल शादी में फेरे होने से पहले हुआ कुछ एेसा कि दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, थाने में फिर यह हुआ

डकैती में नकदी आैर ज्वेलरी ले गए

पल्लवपुरम इलाके में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला को अपने कब्जे में लेकर डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। राजकली नाम की महिला घर में अकेली थी और घर में उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। घर में शादी के लिए तमाम सामान कैश और ज्वेलरी रखी थी। थोड़ी देर पहले ही घर के अन्य लोग बाहर गए थे। घर में शादी का माहौल था। जिसके बारे में बदमाशों को शायद पहले से ही मालूम था रात 9 बजे अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों ने घर में प्रवेश किया और पहले तो बदमाशों ने महिला राजकली को कब्जे में लिया और उसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसको बांधकर एक कमरे में डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने लाखों की नकदी लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और पैसे ज्वेलरी लेकर बदमाश फरार हो गए, किसी प्रकार महिला बंधन मुक्त हुई और डकैती की जानकारी परिवार वालों को दी।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: महिला से मोबाइल लूटकर भागते शातिर लुटेरे की पुलिस से मुठभेड़, गोली मारकर दबोचा

पुलिस की जांच बेनतीजा

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने महिला को आईसीयू में भेज दिया वहां वह मौत से जूझ रही है। फिलहाल पुलिस ने डकैती के आरोपितों की धरपकड़ के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन बड़ा सवाल यही दिन ढलते ही मेरठ में बदमाश सक्रिय हो जाते हैं और किसी भी बड़ी घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं लेकिन वारदातों के आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाती है। इस बारे में एसपी सिटी रणविजय सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोपी जल्द ही पकड़ में होंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग