
मेरठ। हिन्दूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने पश्चिम उप्र को मिनी पाकिस्तान बताया है। उन्होंने कहा कि आज हिन्दू तो अपनी व्यवस्था बनाने में लगा हुआ है। उसको पैसा कमाने और अपने बच्चों को पालने की चिंता है, जबकि एक दूसरा समुदाय देश को हिन्द ए गजनी बनाने पर तुला हुआ है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों से आज फतवे जारी हो रहे हैं। लखनऊ में हुई कमलेश तिवारी की हत्या भी इन्हीं फतवों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बिजनौर से एक फतवा कमलेश तिवारी के खिलाफ जारी हुआ था। उसी फतवे के कारण कमलेश तिवारी की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे फतवे जारी करने वाले को चौराहों पर खड़ा कर फांसी पर लटका देना चाहिए।
हिन्दूवादी नेत्री साध्वी प्राची मंगलवार को मेरठ के गांव कमालपुर पहुंची। वह अधिवक्ता मुकेश शर्मा के घर गई। जहां पर उन्होंने अधिवक्ता के परिजनों को सांत्वना दी। बता दें कि अधिवक्ता मुकेश शर्मा की हत्या कर दी गई थी। साध्वी प्राची ने कहा कि मुकेश शर्मा की हत्या में भी विशेष संप्रदाय के लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि पश्चिम उप्र मिनी पाकिस्तान बन चुका है। मस्जिदों से खड़े होकर फतवे जारी किए जाते हैं। ऐसे फतवे जारी करने वालों को चौराहे पर खड़ा कर सजा-ए-मौत देनी चाहिए। व्यवस्था सब अपने आप संभल जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट बनाने वाले ये लोग जेहादी लोग हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो मोदी जी से कहूंगी कि कश्मीर के हालात आपने सुधार दिए, अब उप्र में फतवे जारी करने वाले इन जेहादियों के खिलाफ आप कार्रवाई कीजिए। इनको चौराहों पर फांसी पर लटकवाइए। उन्होंने कहा कि वे कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती। हम थोड़ी सी आह भरते हैं तो हम बदनाम हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग प्रदेश का माहौल बिगाडऩे में लगे हुए हैं। जहां पर भी इनकी संख्या अधिक है, वहां पर हिन्दू असुरक्षित है।
Published on:
22 Oct 2019 05:09 pm
