
मेरठ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए
आज मेरठ पहुंचे 'भारत जोड़ों यात्रा, के उत्तर प्रदेश चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद व पश्चिम उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पत्रकार वार्ता की।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ों यात्रा मंहगाई, बेरोजगारी, नफरत के खिलाफ यह यात्रा हैं। खुर्शीद ने कहा कि 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश से भारत जोड़ों यात्रा आरम्भ होगी।
उन्होंने बताया कि 7 सितम्बर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ों यात्रा शुरू हुई। उसके बाद से भारत जोड़ों यात्रा ने तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा होते हुए अब तक 2800 सौ किलोमीटर का सफर पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि यात्रा यूपी से पुनः 3 जनवरी को लोनी बार्डर के गोकुलपुर चौक से आरम्भ होगी। इसके बाद यात्रा बागपत, बड़ौत, कैराना होते हुए सोनीपत के रास्ते कश्मीर तक का सफर पूरा करेगी। सलमान खुर्शीद ने कहा कि आजादी की जंग में मेरठ का बड़ा योगदान रहा है। भारत जोड़ों यात्रा में मेरठ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी हिस्सेदारी करेंगे।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की तेलंगाना यूनिट में भारी कलह, एक साथ 13 PCC नेताओं ने दिया इस्तीफा
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'देश नागपुर के इशारे पर नहीं चलेगा, भारत गंगा-जमनी विचार धारा को मानने वाला हैं'। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम को बहस का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए, भाजपा निगम चुनावों में आरक्षण के मूल सिद्धांत से देश की जनता को भटका रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल होने के लिए गैर भाजपा दलों के सम्पर्क में हैं।
यह भी पढ़ें : संसद हमले में शहीद हुए जवानों के परिजन मिले ओम बिरला से
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भारत जोडों यात्रा देश मे बहुत बड़ा बदलाव लाएगी। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि मेरठ ही नहीं पश्चिमी यूपी से राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में हजारों की संख्या में आम लोग भाग लेंगे। प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा को लेकर लोगों में खासकर युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें : तस्वीरों में देखें-इरानी डेरा तोड़ने पहुंची पुलिस
पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, प्रदेश महासचिव मेरठ प्रभारी संजीव शर्मा, नसीम खान, नवनीत नागर, बदरुद्दीन कुरैशी, मोनिन्दर सूद,प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर,महेन्द्र शर्मा, विनोद मोघा, ठा0 सुरेन्द्र सिंह, शहजाद युशूफ और सलीम खान आदि उपस्थित थे।
Updated on:
27 Dec 2022 09:49 pm
Published on:
27 Dec 2022 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
