
अखिलेश को रोके जाने पर जब सपाइयों ने योगी का पुतला फूंका आैर लगाए ऐसे नारे तो चुपके से खिसक लिए भाजपाई, देखें वीडियो
मेरठ। लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने पर भड़के सपाइयों ने पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन किया। मेरठ में सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट में भाजपाई भी आए हुए थे, लेकिन जब उन्होंने सपाइयों को मोदी और योगी विरोधी नारे लगाते देखा तो चुपके से खिसक लिए।
मेरठ के कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने योगी और मोदी के जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं धरना प्रदर्शन में पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के तैनात करने के बाद भी सपा नेताओं के समर्थकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पुतले को दहन कर दिया, जिसमें सपा नेताओं की व उनके समर्थकों की पुलिस प्रशासन से जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र प्रताप भी समाजवादियों को रोकने में नाकाम रहे।
समाजवादियों का कहना था कि हम बीजेपी सरकार का विरोध करते हैं। उनकी यह तानाशाही नहीं चलने देंगे और हर जिले में योगी और मोदी के पुतले को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दहन करते रहेंगे। सपाइयों ने अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इलाहाबाद जाने से एयरपोर्ट पर रोके जाने के अपमान का बदला लेने की घोषणा की। सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में तानाशाही चल रही है। यहां पर विपक्षी नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महागठबंधन से घबराई हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपाई नेताओं को अपनी दुर्गति दिखाई दे रही है। इसलिए ही सरकार अब तानाशाही पर उतर आई है। उन्होेंने कहा कि देश में कोई कहीं भी आ-जा सकता है। योगी सरकार ने अखिलेश यादव को रोककर अपनी घिनौनी मानसिकता का परिचय दिया है।
Published on:
13 Feb 2019 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
