
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को यूपी में मिली करारी हार के बाद अंदरूनी लड़ाई अब बाहर आने लगी है। पश्चिमी यूपी में बीजेपी के बड़े नेता माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) ने बयान दिया पार्टी के जयचंदों की वजह से उनकी हार हुई है। डॉ. संजीव बालियान के बयान पर सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम (Sangeet Som) ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि संजीव बालियान खुद अपने व्यवहार के कारण हारे हैं। मंगलवार को संगीत सोम ने मेरठ कैंट स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि डॉ. संजीव बालियान सरधना विधानसभा में नहीं हारे, उन्हें बराबर वोट मिले हैं।
संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) खुद अपने घर की विधानसभा बुढ़ाना और चरथावल में हारे हैं। शहर विधानसभा सीट पर जहां भाजपा हमेशा से ही 70000 तक की लीड करती थी। वहां मात्र 800 वोट ही लीड कर सके हैं। उन्होंने कहा कि शहर के नई मंडी क्षेत्र में जहां भाजपा हमेशा जीती थी। वहां समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीता है। संजीव बालियान को इस पर भी मंथन करना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों?
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आने पर प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) के साथ ही हुई वार्ता में मुझे कहा गया था कि वह सरधना सीट देखें, बाकी सीटों पर ना ध्यान दें। मैंने चुनाव में सरधना सीट पर ध्यान दिया और इस सीट पर बराबर वोट मिले हैं। खतौली विधानसभा में भी कम वोट मिले हैं। संगीत सोम ने कहा कि मेरा संजीव बालियान के साथ कोई वैचारिक मतभेद नहीं है वह भी पार्टी कार्यकर्ता है और मैं भी पार्टी कार्यकर्ता हूं दोनों पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। संजीव बालियान की मुझसे बात करने की हैसियत नहीं है? इस बयान के सवाल के जवाब में संगीत सोम (Sangeet Som) ने कहा कि संजीव बालियान ने मुझ पर विनाश की राजनीति करने का आरोप लगाया था। उस संबंध में उन्होंने यह बयान दिया था।
संगीत सोम (Sangeet Som) ने कहा कि बालियान को संगठन और पार्टी से संबंधित जो बातें करनी है। वह पार्टी नेतृत्व के साथ करनी चाहिए प्रेस में नहीं करनी चाहिए। संगीत सोम ने कहा कि मेरी और संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) के बीच कोई लड़ाई नहीं है। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। चुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ कैसे काम कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी ने उसे जेल भिजवाया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिली हार के बारे में उन्होंने कहा कि वोटो का बंटवारा पार्टी की हार का कारण बना है।
संगीत सोम की प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को प्रेस नोट बांटे गए। जिसमें पूर्व राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगाया है। संगीत सोम के लेटर पैड से प्रेस नोट बांटे गए। इस पर संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि इस दौरान कौन यहां पर आकर यह प्रेस नोट बांट गया। उन्होंने ऐसे प्रेस नोट नहीं बांटे। इसकी वह जांच करेंगे सीसीटीवी फुटेज भी दिखाएंगे।
संगीत सोम (Sangeet Som) ने कहा "डॉक्टर संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) ने मुझपर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। जबकि मेरे पास कुछ भी सरकारी नहीं है। सब कुछ अपना है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग संजीव बालियान खुद कर रहे हैं। इसके अलावा संजीव बालियान ने अपनी हार का जिम्मेदार मुझे बताया था। मुझ पर आरोप लगाया कि मैंने उन्हें हरवाया है। यह गलत है। मैं इतना बड़ा नेता नहीं कि उन्हें चुनाव हरवा दूं। वह अपनी हार के खुद जिम्मेदार हैं। उन्हें भी अपनी हार पर मंथन करना चाहिए। जब मैं हारा था। तब मैंने अपनी हार का मंथन कर अपनी कमियों को दूर किया। मैंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए थे। उन्हें अगर किसी से शिकायत है तो इसकी पार्टी स्तर पर बात करनी चाहिए। पार्टी इसकी कोई जांच कर लेगी।"
राष्ट्रीय लोकदल को एनडीए में शामिल करने के सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि आरएलडी के साथ गठबंधन करने से भाजपा को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस जिन सीटों को हम आरएलडी के बिना भी जीत सकते थे उन पर भी हमें हार का सामना करना पड़ा है। संजीव बालियान अपने कारणों से हारे हैं। सरधना के लोगों को जेल भेजा गया। मुकदमे हुये। विकास नहीं हुआ। मैं भी तो चुनाव हारा था लेकिन मैंने आरोप नहीं लगाए।
Published on:
11 Jun 2024 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
