1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतुल प्रधान की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, संगीत सोम ने दायर की याचिका

मेरठ की सरधना सीट से विधायक चुने गए सपा नेता अतुल प्रधान की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। सरधना सीट से विधायक रहे भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने यह कहा है कि नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने जो हलफनामा दाखिल किया उसमें तथ्य छिपाए हैं। हाईकोर्ट ने इसको संज्ञान लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 07, 2022

अतुल प्रधान की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, संगीत सोम ने दायर की याचिका

अतुल प्रधान की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, संगीत सोम ने दायर की याचिका

सरधना से विधायकी का चुनाव जीते सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। यह चुनौती भाजपा के हारे प्रत्याशी और पूर्व विधायक संगीत सोम ने दी है। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें कहा है कि सरधना विधायक अतुल प्रधान ने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दाखिल किया है वह अवैध है।


विधायक अतुल प्रधान ने नामांकन दाखिल करते समय निर्वाचन आयोग से तथ्य छुपाए हैं। इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद अब विधायक अतुल प्रधान से साक्ष्य मांगा गया है। जिसका जवाब विधायक अतुल प्रधान को तय समय में देना होगा। भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम ने सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान की विधायकी वैधता को चुनौती दी है।

यह भी पढ़े : Rohingya News Meerut : म्यांमार के रोहिंग्या का मेरठ में फैला जाल, कईयों ने बनवा लिए पासपोर्ट और आधार

आज पूर्व विधायक संगीत सोम की दायर याचिका पर उनके अधिवक्ता ने बहस की। जिसमें उन्होंने कहा कि सरधना से विधायक अतुल प्रधान ने चुनाव अधिकारी को झूठा हलफनामा दाखिल करके चुनाव जीता है। कोर्ट में कहा गया है कि सपा विधायक अतुल प्रधान ने अपने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दाखिल किया था उसमें दर्ज 11 आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई है। बता दें कि पूर्व विधायक संगीत सोम और सपा विधायक अतुल प्रधान के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता काफी पुरानी है। सपा विधायक अतुल प्रधान इससे पहले भी सरधना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सपा और रालोद गठबंधन के चलते समीकरण उनके पक्ष में बने तो वो चुनाव जीतने में कामयाब हो गए।