21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kalyan Singh पर कांग्रेसी नेता ने की अभद्र टिप्पणी, संगीत सोम सेना ने चेहरे पर पोती कालिख

कांग्रेसी नेता ने सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी। कांग्रेसी नेता ने की हाईकमान से शिकायत। सोम सेना ने लगाए कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Aug 25, 2021

meerut.jpg

मेरठ। कांग्रेसी नेता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने पर संगीत सोम सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। मामला सरधना तहसील का है। जहां पर संगीत सोम सेना के पदाधिकारी समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय में घुसे और कांग्रेस नेता के चेहरे पर कालिख पोत दी। आरोपियों ने वारदात को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध बताया।

यह भी पढ़ें: नगर निगम व जलकल विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, जेड स्क्वायर मॉल को किया गया सील

सरूरपुर निवासी एडवोकेट जितेंद्र पांचाल ने अपने फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट डाली थी। इसमें लिखा था कि एक वरिष्ठ दंगाई का अंत हो गया। हां, मरने के बाद वो भी संत हो गया। हालांकि इसमें किसी के नाम का जिक्र नहीं किया गया था। जितेंद्र पांचाल जब तहसील मुख्यालय स्थित अपने चेम्बर में बैठे थे। उसी दौरान सरधना निवासी सचिन खटीक के अलावा कुछ अन्य भाजपा नेताओं ने चेम्बर में कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। जितेंद्र के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। कुछ देर बाद सचिन खटीक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि स्व. पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले का मुंह काला किया। साथ ही चेतावनी दी कि महापुरुषों का दोबारा अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: एएमयू वीसी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त, छात्र नेताओं ने पोस्टर के जरिए जताया विरोध

इस मामले में जब भाजपा विधायक संगीत सोम से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर गलत टिप्पणी की है तो वह निंदनीय है। सीओ सरधना आरपी शाही ने इस प्रकरण पर कहा कि अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर थाने में नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।