25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रधानमंत्री के पोते ने भाजपा को कड़ी टक्कर देने की कर ली है ये तैयारी

बागपत लोक सभा सीट पर भाजपा ने पिछले चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी पिता की हार का बदला लेने के लिए गठबंधन उम्मीदवार ने की है जबरदस्त तैयारी भाजपा हार्इकमान की भी इस सीट पर नजर, इसीलिए सीएम कर रहे यहां जनसभा    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Apr 2019, 12:25 PM IST

meerut

पूर्व प्रधानमंत्री के पोते ने भाजपा को टक्कर देने के लिए कर ली है ये तैयारी

मेरठ/बागपत। पिछले लोक सभा चुनाव के मुकाबले इस बार बागपत सीट पर चुनाव बेहद रोचक होने जा रहा है। वर्तमान सांसद भाजपा के डा. सत्यपाल सिंह का मुकाबला जयंत चौधरी से सीधा है। जयंत चौधरी ने 2017 विधान सभा चुनाव के बाद से अपने इस चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी आैर जो लोग नाराज थे, उनके साथ बैठकें करके उन्हें मनाना भी शुरू कर दिया था। अब ये बात अलग है कि चुनाव में जयंत की ये बातें इनके लिए कितनी असरकारी साबित होती हैं। हालांकि जयंत चौधरी की तैयारी का ही नतीजा है कि बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ किनौनी में सभा कर रहे हैं। रालोद सूत्रों की मानें तो इस बार जयंत ने चुनाव की बेहतर तैयारी की है, यही वजह है कि भाजपा खेमे में इस बार बेचैनी है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत को कड़ी टक्कर देने के लिए भाजपा हार्इकमान बागपत लोक सभा सीट पर खासी नजर रखे हुए है।

यह भी पढ़ेंः गठबंधन के कारण भाजपा की वेस्ट यूपी पर कड़ी नजर, इसीलिए सीएम योगी हफ्तेभर में आ रहे दूसरी बार

यह भी पढ़ेंः VIDEO: चुनाव से पहले भाजपा के लिए अभी तक की आयी सबसे बुरी खबर, इस बड़ी जाति ने वोट देने से किया साफ इनकार

पिछले चुनाव में यह हुआ था

सबसे रोचक मुकाबला बागपत लोक सभा सीट पर होने जा रहा है, क्योंकि इस सीट भाजपा के उम्मीदवार डा. सत्यपाल सिंह का सीधा मुकाबला जयंत चौधरी से है। यह मुकाबला इसलिए भी रोचक होगा, क्योंकि पिछले चुनाव में जयंत के पिता चौधरी अजित सिंह भाजपा के सत्यपाल सिंह से पराजित हो गए थे। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद बागपत लोक सभा सीट पर समीकरण बदल गए थे। यही वजह रही थी कि चौधरी अजित सिंह के गढ़ माने जाने वाले बागपत में रालोद को हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि अजित सिंह के परंपरागत जाट आैर मुस्लिम वोटरों में दरार आने की बात सामने आयी थी। 2014 लोक सभा चुनाव में भाजपा के सत्यपाल सिंह ने 28 फीसदी के साथ 4,23,475 वोट लेकर जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर सपा के गुलाम मोहम्मद ने 2,13,609 आैर चौधरी अजित सिंह 1,99,516 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: मायावती के इन दो खास सिपाहियों के बीच शुरू हुर्इ जुबानी जंग, वीडियो हो रहा वायरल

यह भी पढ़ेंः डिप्टी सीएम ने गठबंधन पर कहा- जेल जाने के डर से मोदी के खिलाफ सब इकट्ठा हो गए

इस बार ये हैं समीकरण

अजित सिंह बागपत लोक सभा सीट से आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन 2019 लोक सभा चुनाव में वह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बागपत सीट पर उनके पुत्र जयंत चौधरी भाजपा के डा. सत्यपाल सिंह के सामने होंगे। पिछलेे चुनाव के परिणाम के बाद रालोद नेता अपना वर्चस्व बचाने के लिए फिर जुटे हुए हैं। इसी का परिणाम रहा कैराना लोक सभा उपचुनाव में जीत। जयंत चौधरी ने इस बार नए सिरे से बागपत में अपनी चुनावी तैयारी की है। एेसे में जयंत आैर डा. सत्यपाल के बीच सीधा आैर रोचक मुकाबला होगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग