
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के इंदिरानगर कॉलोनी में तीन मार्च की रात को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ पति सौरभ की निर्मम हत्या कर दी थी। कत्ल के बाद सिर को धड़ से अलग कर दिया था। दोनों हाथ कलाई से काट दिए थे। इसके बाद पूरे शरीर को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट का घोल डालकर जाम दिया गया था। इसके बाद मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसोल चले गए थे। वहां से लौटने के बाद 18 मार्च की सुबह मुस्कान ने सौरभ की हत्या का सच बताया। इसके बाद परिजनों ने मुस्कान को पुलिस को सौंप दिया।
सौरभ हत्याकांड की सच्चाई सामने आने के बाद मुस्कान और साहिल की रोज नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी और मुस्कान का फेक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। इस पर अब पुलिस एक्शन में आ गई है।
प्रियांशु रॉक्स नाम के इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। AI तकनीक से बनाए गए इस वीडियो में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रमाकांत पचौरी और मुस्कान को रोमांस करते हुए किसिंग सीन में दर्शाया गया है। एसएसआइ की तरफ से प्रियांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि वर्दी पहने हुए इंस्पेक्टर का वीडियो बनाकर गलत तरीके से दिखाया गया है। वीडियो बनाने और अपलोड करने वाले दोनों पर ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपित का पता निकालकर जेल भेजा जाएगा। साथ ही मुस्कान और साहिल पर गलत तरीके से वीडियो बनाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। बता दें कि सौरभ हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इनमें अब डीप फेक वीडियो भी हैं।
Updated on:
20 May 2025 12:13 pm
Published on:
31 Mar 2025 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
