
Sawan Shivratri
मेरठ. शिवरात्रि ( Sawan Shivratri ) के पावन मौके पर शुक्रवार सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में सुबह चार बजे आरती के बाद जलाभिषेक प्रारंभ हुआ। इससे पहले बाबा का सिंगार हुआ शिव के भक्तों ने भोले के दर्शन किये और उनका आशीर्वाद लिया। इसी तरह से गाजियाबाद में दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्घालुओं की सुबह से ही लाइन लग गई। पूरा महादेव पर बोल बम-बम के जयकारों के साथ जलाभिषेक हुआ तो सहारनपुर के बागेश्वर मंदिर से लेकर महाभारतकालीन बनखंडी महादेव मंदिर में भी सुबह से ही जय-जयकार होने लगी।
सावन की शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। शिवरात्रि लगते ही मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष उठने लगा। लोगों ने मंदिरों में रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया। कोरोना संकट के चलते ज्यादातर लोगों ने घर पर ही भगवान शिव कि विधि विधान से पूजा की।
औघड़नाथ में दिन निकलते ही पहुंचे श्रद्धालु
बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि को बाबा के दर्शन के लिए दूर दराज से लोग आते हैं। हालांकि पिछले दो साल से सावन के महीने में कोरोना वायरस के सक्रिय होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या उतनी नहीं आ पा रही है जितनी प्रतिवर्ष आती थी। बावजूद इसके शिव भक्तों की भारी भीड़ नैसी चौराहे तक पहुँच गयी।
कोरोना की दहशत के बीच भक्तों की भीड़
मंदिरों में जहां शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है वहीं कोरोना की दहशत भी साफ देखी जा सकती है। मंदिरों में आने वाले भक्त जहां कोरोना से बेखबर होकर लापरवाही बरत रहे हैं तो वहीं मासूम बच्चे मास्क लगाकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मंदिरों के पुजारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहे हैं। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि अबकी बार भी शिवरात्रि में कोरोना की दहशत भक्तों में साफ देखी जा सकती है। शिवरात्रि के मौके पर मंदिरों के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। औघड़नाथ मंदिर की व्यवस्था की कामन सैन्यकर्मियों ने संभाल ली।
Updated on:
06 Aug 2021 08:11 am
Published on:
06 Aug 2021 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
