
श्रीहरिकोटा के लांचिंग पैड से लांच के लिए तैयार सूर्य मिशन पर जाने वाला Aditya-L1
Aditya-L1: सूर्य के लैग्रेंजियन बिंदु 1 पर जाने वाला आदित्य-एल1 मिशन की आज लांचिंग है। आदित्य-एल1 लांचिंग पर देश ही नहीं पूरे दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। आज आदित्य-एल1 की लांचिंग अपराहन 11.30 बजे होगी। मेरठ में भी चंद्रशेखर विज्ञान क्लब की ओर से आदित्य-एल1 के लांचिंग प्रोग्राम को लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई है। इस बारे में चंद्रशेखर विज्ञान क्लब के संजय शर्मा ने बताया कि आज आदित्य-एल1 मिशन को लैग्रेंजियन बिंदु 1 के लिए लांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दरअसल, लैग्रेंजियन बिंदु अंतरिक्ष में वह स्थान है जहां दो वस्तुओं के बीच कार्य करने वाले सभी गुरुत्वाकर्षण बल एक-दूसरे को निष्प्रभावी करते हैं। यहां एक छोटी वस्तु सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के तहत संतुलन में रहती है।
नारियल तोडकर करेंगे आदित्य-एल1 की लांचिंग
संजय शर्मा ने बताया कि इससे पहले चंद्रयान 3 की लैडिंग का प्रसारण किया गया था। अब विटनेस प्रोग्राम ऑफ आदित्य-एल1 लॉचिंग कार्यक्रम शास्त्रीनगर में आयोजित किया गया है। जिसमें इसरो की लाइव साइट में रजिस्ट्रड चंद्रशेखर विज्ञान क्लब के संजय शर्मा व आई ऑन क्लब के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि हमारे इस कार्यक्रम को लाइव, बच्चे गणमान्य लोग व विज्ञान प्रेमी देखेंगे।
संजय शर्मा ने कहा कि भारत किन परिस्थतियों में विज्ञान का प्रयोग साइकिल से करते हुए आज आधुनिक यंत्रों का प्रयोग कर रहा है। चंद्रयान 2 के विफलता के कारण आज हम चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कराने में कामयाब हुए हैं। प्रोजेक्टर लाइव 3डी एनीमेशन से आदित्य-एल1 की प्रक्रिया को समझाया जाएगा। भौतिक विज्ञान प्रोफेसर फैसल कुरैशी ने आदित्य-एल1 और सूर्य के बारे में भी जानकारी देंगे।
Published on:
02 Sept 2023 08:15 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
