
आत्माओं के कब्जे वाली जमीन पर जब भू-माफियाओं ने की प्लाॉट काटने की तैयारी तो हुआ यह हाल
बागपत. वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट पर प्लॉट काट रहे लोगों पर एसडीएम बागपत ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम ने हल्का लेखपाल को मामले की जांच के आदेश देते हुए भूमि की पैमाइश करने को कहा है और जल्द से जल्द रिपोर्ट भी मांगी है। गौरतलब है कि तहसील दिवस के मौके पर वाल्मीकि समाज के लोग नगर में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को शिकायत लेकर पहुंचे थे। शिकायत करने वालों का कहना था कि श्मशान की भूमि को कब्ज मुक्त कराया जाना जरूरी है।
एसडीएम को शिकायत करते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया था कि 22 बीघा जमीन श्मशान घाट के लिए आवंटित की गयी थी। जिस पर धीरे घीरे भूमाफियों ने कब्जा कर लिया है। श्मशान घाट के पास कुछ दबंगों ने श्मशान की भूमि पर प्लॉट भी काट दिए हैं। जिनको करोड़ों में बेचने की तैयारी भी चल रही है। इन लोगों ने बताया कि दबंगों ने भूमि पर कब्जा करने के लिए वहां चार दिवारी भी करने का प्रयास किया था, लेकिन प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण उसको तो रुकवा दिया गया, लेकिन जमीन की पैमाइश नहीं की, जिससे जमीन की वास्तविक जांच कर उसकी निशानदेही की जा सके। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हल्का लेखपाल को तुरंत मौके पर बुला लिया और मामले की जानकारी मांगी तो हल्का लेखपाल भी सही जानकारी नहीं दे सका ।
एसडीएम ने लेखपाल को तलाड़ लगाते हुए संबन्धित मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट देने को कहा है। एसडीएम ने हल्का लेखपाल से उन लोगों का ब्योरा भी मांगा है, जो वहां पर कब्जा कर रहे है। बता दे कि श्मशान की भूमि पर कब्जे को लेकर कई बार दबंग लोग वाल्मीकि समाज के लोगों पर हमला भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। एसडीएम विवेक यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में मंगलवार को दिशा निर्देश जारी कर दिए।
Updated on:
06 Nov 2018 07:31 pm
Published on:
06 Nov 2018 07:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
