26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो में देखिये कैसे चंद सेकेंड के भीतर वाहन हो जाता है गायब, किसी को यकीन नहीं हो रहा

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस कर रही चोरों की जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Nov 2018, 5:18 PM IST

meerut

वीडियो में देखिये कैसे चंद सेकेंड के भीतर वाहन हो जाता है गायब, किसी को यकीन नहीं हो रहा

मेरठ। मेरठ में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। वाहन कोई भी हो, चोरी करने वालों की नजर में चढ़ते ही मिनटों में गायब हो जाएगा। ये हम नहीं कह रहे। इस वीडियो फुटेज में देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा लें। वाहन चोर किस इत्मिनान से स्कूटी का लाॅक तोड़ते हैं और उसको स्टार्ट कर अपने साथ लेकर चलते बनते हैं। सीसीटीवी की फुटेज में कैद हुए ये वाहन चोरों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर अब पुलिस ने भी वीडियो के माध्यम से इन दोनों वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जिससे कि दोनों को पकड़ा जा सके।

यह भी पढ़ेंः खेलते-खेलते रजार्इ आेढ़कर सो गए बच्चे, फिर मोमबत्ती से हुआ कुछ एेसा कि एक मासूम की हो गर्इ मौत

दुकान के बाहर से उठार्इ स्कूटी

बताते चलें कि अनंत अग्रवाल जो कि ब्रहमपुरी मंडल के भाजपा नेता है। उसके बड़े भाई की दुकान कबाड़ी बाजार में मिलन ब्रेड के नाम से है। उन्होंने दुकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी की थी। करीब 15 मिनट बाद जब वह दुकान के बाहर आए तो उनकी स्कूटी गायब थी। स्कूटी ले जाते हुए दो युवक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। स्कूटी ले जाने वाले युवकों ने पूरे सात मिनट तक पहले तो स्कूटी की रेकी की। उसके बाद एक युवक स्कूटी के ऊपर बैठा और उसने बड़ी स्टाइल से स्कूटी का लाॅक तोड़ा इसके बाद स्कूटी को स्टार्ट कर मोड़ा जिसके बाद दूसरा युवक स्कूटी के पीछे बैठा और दोनों स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने ब्रहमपुरी थाने में स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ेंः गोकशी के मामले में एसएसपी ने सीआे आैर थाना प्रभारी के खिलाफ की एेसी कार्रवार्इ, पुलिस विभाग में मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

पुलिस कर रही है तलाश

वहीं पुलिस ने भी सीसीटीवी की फुटेज लेकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। जिसमें अपील की गई है कि ये दोनों युवक जहां भी दिखाई दे तुंरत पुलिस को सूचित करें। स्कूटी चोरी का यह वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोग शेयर कर रहे हैं और वायरल कर रहे हैं। जिससे चोरी करने वाले लोग पकड़े जा सके। इस बारे में जब एसपी सिटी रणविजय सिंह से पूछताछ की गई तो उनका कहना था कि सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही सफलता मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग