22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eid-ul-Fitr 2022 : मेरठ जोन में सुरक्षा चाक चौबंद,14 जोन और 31 सेक्टर में बांटा मेरठ जिला

Eid-ul-Fitr 2022 ईद उल फितर 2022 के मददेनजर मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाकचौबंद की गई है। एडीजी मेरठ ने संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी स्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। मेरठ में आज जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर उनको सख्त हिदायत दी है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 02, 2022

Eid-ul-Fitr 2022 : मेरठ जोन में सुरक्षा चाक चौबंद,14 जोन और 31 सेक्टर में बांटा मेरठ जिला

Eid-ul-Fitr 2022 : मेरठ जोन में सुरक्षा चाक चौबंद,14 जोन और 31 सेक्टर में बांटा मेरठ जिला

Eid-ul-Fitr 2022 ईद उल फितर 2022 पर इस बार पुलिस व्यवस्था काफी चुस्त दुरूस्त की गई है। इसके लिए एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल ने जोन के सभी नौ जिलों के पुलिस अधिकारियों को ईद के दिन सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। मेरठ,बुलंदशहर, नोएडा, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त दुरूस्त की गई है। आसमान से लेकर जमीन तक निगरानी की जाएगी।

ईद की नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की जाएगी। वहीं मेरठ में जिले भर में 39 बैरियर लगाए गए हैं। बाइक पर स्टंट करने वालों से निपटने के लिए पुलिस के बाइकर्स जवान सड़क पर तैनात किए जाएगे। मेरठ पुलिस ने आज चांद रात और ईद-उल-फितर पर सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया है। बाइक पर स्टंट करने वालों को रोकने के लिए 39 बैरियर शहर में लगाए गए हैं। मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बाइक स्टंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : Meerut Jama Masjid : रावण की ससुराल में बनी ये जामा मस्जिद सल्तनत काल की वास्तुकला का नायाब नमूना

शहर भर में ईद के दिन निगरानी के लिए चार ड्रोन की व्यवस्था की गई है जो कि विभिन्न स्थानों से उड़ान भरेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को 14 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में थाना प्रभारी और जोन पर सीओ को जिम्मेदारी दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में आरएएफ की दो कंपनी लगा दी गई हैं। इसके अलावा एसपी क्राइम और एसपी यातायात भी पुलिस बल के साथ गतिशील रहेंगे। वहीं मेरठ जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन बराबर स्थिति पर नजर रखे हुए है। किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन सड़कों पर नहीं होने दिया जाएगा। वहीं ईद की नमाज शाही ईदगाह के भीतर अदा की जाएगी। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में भी नमाज अंदर ही अदा की जाएगी। इसके लिए मुस्लिम धर्मगुरु भी लोगों से अपील कर रहे हैं।