
मेरठ के एलएलआरएम नेत्र रोग विभाग में World Sight Day के मौके पर गोष्ठी का आयोजन।
World Sight Day: मेरठ के एलएलआरएम नेत्र रोग विभाग में आज World Sight Day के मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ .लोकेश कुमार सिंह बताया कि 20 मिनट कंप्यूटर पर कार्य करने के बाद 20 सेकंड 20 फीट दूर स्थित वस्तु को देखने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती है। मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डा. वीडी पाण्डेय ने बताया कि वर्ल्ड साइट डे प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के द्वितीय गुरुवार को मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम लव योर आइज एट वर्क है।
डॉ. लोकेश सिंह ने बताया कि किस प्रकार अपने कार्य स्थल पर अपनी आंखों के कंप्यूटर स्क्रीन से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। इसके लिए 20- 20- 20 के नियम का पालन कर अपनी आंखों को कंप्यूटर स्क्रीन से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। इस नियम के अनुसार 20 मिनट कंप्यूटर पर कार्य करने के पश्चात 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर स्थित वस्तु को देखने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। इससे आंखों में सूखापन आने पर डॉक्टर की सलाह से दवाइयां का उपयोग करना चाहिए।
गोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए प्रधानाचार्य डॉक्टर आरसी गुप्ता ने विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की आंखों में होने वाली बीमारियों एवं उनके सही इलाज के बारे में मरीजों को जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग के परास्नातक छात्रों द्वारा नाटक का मंचन कर नेत्रदान की महत्ता के बारे में बताया गया। डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. प्रियॉक गर्ग, डॉ. जयश्री द्विवेदी एवं डॉ. प्रियंका ने अपने विचार व्यक्त कर मरीजों एवं उनके तीमारदारों को आंख के रोगों से होने वाले नुकसान एवं उनके सही इलाज के बारे में जानकारी प्रदान की।
Published on:
12 Oct 2023 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
