3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काला जादू बताकर मेले में हो रहा था यह काम, लड़कों की आपस में टकराव की नौबत आयी कर्इ बार

पुलिस को नहीं पता क्या हो रहा मेले में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Jun 2018, 8:47 PM IST

numaish

numaish

मेरठ। सरधना का ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू कभी सांप्रदायिक सद्भाव और धार्मिक आयोजन के लिए जाना जाता था, लेकिन अब इस मेले में भी फूहड़ता और अश्लीलता परोसी जाने लगी है। मेला बूढ़ा बाबू इन दिनों अश्लीलता को लेकर चर्चा में है। मेले में आए बच्चों और युवाओं को काले जादू के नाम पर बार बालाओं का अश्लील और भौंडा नृत्य परोसा जा रहा है। उधर, इस बात की जानकारी होते हुए मेले की आयोजन समिति मौन साधे हुए है। क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने कई बार आयोजकों से इस बात की चिंता जाहिर की है कि ये अश्लीलता कहीं कस्बे की शांति को भंग न कर दे, लेकिन इस पर न तो आयोजक और न पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ेंः पत्नी से दहेज में मांग ली बहन के लिए किडनी, उसने मना किया तो पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

यह भी पढ़ेंः युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ी उसकी सहेली, उसके परिजनों को दे दी यह धमकी

काला जादू के नाम पर हो रहा यह

दरअसल, एक स्थानीय ठेकेदार ने मेला बूढ़ा बाबू में काले जादू का स्टाल लगाया है। मगर, काले जादू की आड़ में टैंट के भीतर बार-बालाओं को नचाया जा रहा है। अर्धनग्न बार बालाओं का भौंड़ा और अश्लील नृत्य क्षेत्र के युवाओं के साथ ही बच्चों को भी खासा आकर्षित कर रहा है। मंगलवार की रात इस ‘काले जादू’ का आनंद उठाने मेेले में आए कुछ युवक आपस में भिड़ने को तैयार हो गए।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में पहली बार देखा गया एेसा जानवर, लोगों में मचा हड़कंप

बिना अनुमति चल रहा वैरायटी शो

हैरत की बात है कि मेेले की आयोजन समिति ने किसी प्रकार के वैरायटी शो या नौटंकी की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद काले जादू के नाम पर मेले में परोसी जा रही अश्लीलता को देखते हुए भी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने आंखे मूंद ली हैं। वहीं, इस प्रकार के अश्लील नृत्य के चलते युवाओं की टोलियों के बीच भी टकराव के हालात बने हैं, जो मेले में बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। इस संबंध में जब सीओ सरधना से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं पूरा प्रकरण क्या है वे इसको दिखवाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश