31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरूख की ‘जीरो’ में छा गए मेरठ के शराब के ठेके भी, जानिए अनुष्का से इनके बारे में क्या कहा

फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद गाना 'मेरे नाम तू' आया लोगों के बीच    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Nov 2018, 10:44 AM IST

meerut

शाहरूख की 'जीरो' में छा गए मेरठ के शराब के ठेके भी, जानिए अनुष्का से इनके बारे में क्या कहा

मेरठ। क्रिसमस के मौके पर शाहरूख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज होने से पहले ही चर्चा में बनी हुर्इ है। मेरठ की पृष्ठभूमि को लेकर बन रही इस फिल्म में शाहरूख का बौने का देसी अंदाज का किरदार भी लोगों के लिए कम हैरत भरा नहीं है। शाहरूख अपनी जिन्दगी का सबसे चैलेंजिंग किरदार को निभा रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो अब गाना 'मेरे नाम तू' रिलीज किया गया है। इसे लोग पसंद कर रहे हैं, लेकिन इस गाने से पहले शाहरूख आैर अनुष्का की नोकझोंक ने मेरठ को फिर चर्चा में ला दिया है।

यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस का चूका निशाना, 25 हजारी के पैर की बजाय यहां लगी गोली, देखें वीडियो

मेरठ के ठेके बुरे थे क्या...

शाहरूख, अनुष्का शर्मा आैर कैटरीना कैफ लीड रोल वाली 'जीरो' फिल्म के गाने 'मेरे नाम तू' के शुरू होने से पहले शाहरूख व अनुष्का में नोकझों होती है। शाहरुख अनुष्का की पार्टी में आते है और कहते हैं कि ओजी इतनी दूर से आए हैं आपकी महफिल में, कुछ चाय, कॉफी, रसना, शराब कुछ तो पूछ लो, कुछ तो पूछ लो। इस पर अनुष्का शर्मा बैरे को बुलाती है और शाहरूख से कहती हैं कि लो पियो। शाहरुख खान अनुष्का शर्मा से कहते हैं कि अजी नहीं, अगर अकेले ही पीनी होती तो मेरठ के ठेके बुरे थे क्या। इसके बाद गाना 'मेरे नाम तू' शुरू होता है। शाहरूख ने इसमें बौने बरूआ सिंह का किरदार निभाया है। निर्माताा गौरी खान आैर निर्देशक आनंद एल. राय की यह फिल्म बनने से पहले ही चर्चा में इसलिए रही, क्योंकि यूपी के मेरठ शहर की पृष्ठभूमि इस फिल्म का बेस है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में गिल्ली-डंडा खेलते समय हुआ कुछ एेसा बवाल कि सांप्रदायिक तनाव फैल गया, देखें वीडियो

बनने से लेेकर गाने तक चर्चा

मेरठ के लोगों के लिए शाहरूख की 'जीरो' मेरठ के लोगों के लोगों के लिए अलग नजरिया रखती है। यहां 'जीरो' फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। क्योंकि पहली बार मेरठ शहर को किसी फिल्म में इतनी तरजीह दी गर्इ है। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश