
शाहरूख खान ने जन्मदिन पर लिया सबसे पहले यूपी के इस शहर का नाम, यहां के मशहूर गोलगप्पों का लिया मजा
मेरठ। शाहरूख खान ने अपने 53वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर जारी किया। इस फिल्म के जरिए वह अपने फिल्मी कॅरियर का सबसे चैलेंजिंग 'बौने' का रोल करने जा रहे हैं। शाहरूख खान के मामा मेरठ के घंटाघर के पीछे लाला के बाजार में रहते थे, तो शाहरूख की फिल्म 'जीरो' में घंटाघर के आसपास का इलाका दिखाया गया है। मेरठ की खड़ी बोली आैर इस शहर के इलाकों का फिल्मांकन इस फिल्म में जिस तरह किया है, उससे लगता है कि बचपन के दिनों के दिन शाहरूख खान अभी तक नहीं भूले हैं, क्योंकि वह अपने परिवार के साथ यहां आया करते थे। शुक्रवार को मुंबर्इ के आर्इमेक्स वाडला में फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लांच किया गया, तो शाहरूख ने सबसे पहले मेरठ का नाम लिया। आर्इमेक्स वाडला में ही फिल्म में मौजूद मेरठ के घंटाघर व आसपास की दुकानों का सेट भी लगाया गया। लाला का बाजार की मशहूर चाट का शाहरूख खान ने आनंद लिया आैर ट्रेलर लांच में आए मेहमानों ने भी मेरठ की चाट का आनंद लिया।
पहले फिल्म की शूटिंग होनी थी मेरठ में
इस फिल्म की शूटिंग पहले मेरठ शहर में ही होनी थी, लेकिन यहां जिन इलाकों में शूटिंग होनी थी, वे बहुत संवेदनशील हैं। जिला व पुलिस प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसलिए शाहरूख आैर निर्देशक आनंद एल. राय ने मेरठ की पृष्ठभूमि का हूबहू सेट मुंबर्इ में ही तैयार करवाया गया, ताकि घंटाघर, टाउनहाल समेत फिल्म के सभी सीन सजीव लगें।
फिल्म में यहां के हैं सीन
शाहरुख खान की फिल्म में घंटाघर आैर इसके आसपास के इलाके के कर्इ सीन रखे गए हैं। इनमें घंटाघर,टाउन हाल,नगर निगम,लाला का बाजार, वैली बाजार,खैर नगर,अहमद रोड,जली कोठी, सोतीगंज,कोतवाली,तीन मस्जिदें और एसएसपी आॅफिस आदि शामिल हैं। दरअसल, शाहरुख खान के मामा लाला का बाजार में रहते थे। बचपन में वह यहां कर्इ बार आए थे,तो यहां का माहौल उनके मन में था, इसलिए वो अपनी फिल्म में लाला का बाजार आैर इसके आसपास के सीन फिल्माना चाहते थे।
शाहरूख ने घंटाघर की घड़ी ठीक करार्इ थी
पहले जब मेरठ में घंटाघर के आसपास शूटिंग करने की बात शुरू हुर्इ थी, तो अभिनेता शाहरुख खान को पता चला कि घंटाघर की घड़ी ठीक रखरखाव नहीं होने के कारण खराब पड़ी है। तब उन्होंने इस घड़ी को ठीक करवाने के लिए छह लाख रुपये भिजवाए थे आैर घंटाघर की घड़ी ठीक करार्इ थी।
एेसी है शाहरूख की फिल्म 'जीरो'
क्रिसमस के मौेक पर 21 दिसंबर 18 को रिलीज होने वाली फिल्म में शाहरूख के साथ कैटरीना कैफ व अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। शाहरूख इसमें एक बौने व्यक्ति की भूमिका में है, उन्होंने माना है कि यह उनके कॅरियर का सबसे चैलेंजिंग रोल है। इसमें वह मेरठ की खड़ी बोली के साथ-साथ अपने मन में बसी मेरठ की गलियों में दिखार्इ देंगे।
Published on:
03 Nov 2018 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
