10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर महिला दरोगा से शर्मनाक हरकत, कार सवार मनचलों की हदें पार

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिला दरोगा के साथ छींटाकशी का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने रास्ते से गुजर रही महिला दरोगा पर गलत टिप्‍पणी की।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Aman Pandey

May 02, 2025

meerut News, meerut Latest news, Meerut, harassment, arrest, police, car seized, मेरठ, महिला दरोगा, गिरफ्तारी, पुलिस, कार सीज

मेरठ के फलौदा में कार सवार युवको ने महिला दरोगा को देखकर कमेंटबाजी और हूटिंग शुरू कर दी। कार के म्यूजिक सिस्टम में तेज आवाज में गाना बजाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया।

महिला दरोगा को देख की हूटिंग

फलावदा कस्बे में अल्टो कार सवार युवक सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान उन्होंने रास्ते से जा रही फलावदा थाने में तैनात महिला दरोगा को देखकर हूटिंग और कमेंटबाजी शुरू कर दी। इस पर महिला दरोगा ने कार को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कार मवाना की ओर भगा ले गया।

3 मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला दरोगा ने थाने में फोन किया और मामले की जानकारी दी। इस पुलिस ने पीछा कर अटल चौक के पास कार को घेरकर रुकवा लिया। पुलिस ने कार में बैठे तीन युवकों की क्लास लगाई। इसके बाद थाने ले आई। पुलिस के मुता‌बिक, टांडी गांव का रहने वाला आदित्या, नंगली साधारण का अंकुश और नंगली आजड का सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने, महिला दरोगा पर टिप्पणी करने और हूटिंग करने का आरोप है। सभी को गिरफ्तार कर उनकी कार को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: गजब का चोर: चोरी के लिए बेटी का रिश्ता लेकर जाता था, नजदीकी बनाकर देता था घटना को अंजाम

10 दिन पहले भी उप निरीक्षक के साथ हुई थी अभद्रता

बता दें कि इससे पहले भी बाइक सवार तीन युवकों ने उप निरीक्षक के साथ अभद्रता की थी। पुलिस ने इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाकी दो आरोपी फरार हो गए थे। अलीगढ़ में भी महिला PCS ,से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। महिला अफसर के मुताबिक, वह अपने पति और मुंहबोले भाई के साथ डॉग्स को खाना खिलाने गई। तभी कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर महिला अधिकारी, उसके पति और भाई को पीटा था। साथ ही महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता भी की थी। घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ दिया था और पति के गले की सोन की चेन लॉकेट समेत खींच ली थी।