2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shameful: पड़ोसी युवक ने चार साल के बच्चेे के साथ यह किया, उसे भर्ती कराना पड़ा अस्पताल में…

मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके की घटना, आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एेसी घटना हुर्इ, जिसने सबको शर्मासार कर दिया है। इस घटना से यह साबित भी हो रहा है कि हमारा समाज आैर लोगों की सोच किस दिशा में जा रही है। गुरुवार की घटना बढ़ती जा रही जघन्य मानसिक विकृति का जीता-जागता उदाहरण है। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में गुरुवार को चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ उसके पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने कुकर्म कर दिया। बच्चे को लहूलुहान हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है आैर शाम तक भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

यह भी पढ़ेंः पब्लिक स्कूलों में फीस वृद्धि के विरोध का सामाजिक संगठनों ने यह निकाला अलग तरीका

यह भी पढ़ेंः सरस्वती नदी पर चल रहा 'इसरो' का शोध, जानिए कितनी गूढ़ जानकारी मिल रही

घटना के बाद बच्चे ने परिजनों को बताया

थाना लिसाड़ी गेट के एक मोहल्ले में चार साल के बालक के साथ पड़ोस के ही युवक जीशान ने कुकर्म किया और बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्चा जब लहूलुहान हालत में रोता हुआ घर पहुंचा आैर परिजनों को बताया तो वे आक्रोशित हुए आैर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट है और गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है। जिला अस्पताल में बच्चे की हालत अभी ठीक नहीं है। बच्चे के परिजनों में जबरदस्त गुस्सा है, उन्होंने पुलिस के सामने जमकर विरोध जताया आैर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ेंः आंगनबाड़ी केंद्रों पर सत्तू की जगह बच्चों को मिलेगा यह, कार्यकत्री भी होंगी हार्इटेक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें पत्रिका टीवी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग