2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो पक्षों में हो रहा था जमीन विवाद, पुलिस खड़ी-खड़ी देखती रही तमाशा

जमीन विवाद मामले में दो पक्षों के बीच हुई हड़प में पांच लोग घायल हो गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 12 Apr 2018, 4:26 PM IST

kannauj news

कन्नौज. गांव में जमीन विवाद होना आम बात है। जमीन हड़पने के चक्कर में अक्सर लोग एक दूसरे की जान भी ले लेते हैं। कुछ ऐसा ही आलम मंझपुरवा गांव में हुआ जब पुरानी दुश्मनी को लेकर दो पक्ष आ भिड़े। यहां चले लाठी डंडे में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची और तभी इस घटना को ऐसा अंजाम मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला निपटाने की बजाय तमाशा देख रही थी पुलिस

विकास खंड की ग्राम सभा कंसुआ के मजरे मझपुरवा में दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद एक अरसे चल रहा है। यह मामला न्यायालय भी पहुंच चुका है। पुलिस की मदद से मामले को निपटाने के लिए बेकरार जमीन विवाद में पड़ी विपक्षी पार्टी का मामला साल भर से सुलझ नहीं पा रहा है। पुलिस खुद इस मामले में एक पार्टी के साथ है। इस बात का खुलासा पुलिस के उच्च अधिकारियों के सामने हो चुका है। ये इसी बात का नतीजा है कि एक पक्ष ने पुलिस के इशारे पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। ऐसा करने पर विपक्षी पार्टी ने विरोध किया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। आलम ये हुआ कि एक विपक्षी पार्टी के परिवार से पांच लोग इस विरोध में घायल हो गए।

एक तो पहले पुलिस देर से पहुंची और जब आई भी, तो सामने लड़ रही विपक्षी पार्टी को रोक न सकी। जब पुलिस गांव पहुंची तो वह आरोपियों के घर ही बैठ कर मामले की पड़ताल में जुटी रही जब कि घायल जमीन पर पुलिस के सामने तड़पते रहे। पुलिस की इस हरकत को देखकर लोगों ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मारपीट में यह लोग हुए घायल

दो पक्षों के बीच जो लोग मारपीट में घायल हुए थे उनके नाम हैं गिरजा देवी, हरवंश, अनिल कुमार, प्रभात कुमार, रजनी, संजय, नंदकिशोर और वीरेंद्र।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश