
शरद पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय
Sharad Purnima 2023: इस बार 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर चार महत्वपूर्ण योग लग रहे हैं। ये महत्वपूर्ण योग गजकेसरी, बुधादित्य, शश व सिद्धि योग हैं। इसी के साथ शरद पूर्णिमा पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। चंद्र ग्रहण का समय रात्रि 01:05 बजे से प्रारंभ होकर 02:24 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के लिए सूतक समय शाम 04:05 से रात्रि 02:24 मिनट तक होगा। चंद्र ग्रहण का उपछाया समय रात्रि 11:30 बजे से 03:58 मिनट तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक शाम 4:05 से प्रारंभ
पंचांग के अनुसार सूर्योदनी पूर्णिमा 28 अक्टूबर शनिवार की है। इसी के साथ इस दिन चन्द्र ग्रहण के कारण पूर्णिमा व्रत, कथा आदि दोपहर 3:30 बजे तक पूरा कर लेना होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक शाम 4:05 से प्रारंभ हो जायेगा।
इसके साथ भक्त गण खीर आदि का भोग कृष्ण को इसी समय लगा कर स्वयं अमृतमयी प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। इसके बाद अगर अगर शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा के सामने खीर बनाकर रखेंगे तो वह अशुद्ध हो जाएगी। क्योंकि ग्रहण काल में खाने पीने की वस्तुएं अशुद्ध होती हैं। इसलिए इस बार शरद पूर्णिमा पर भूलकर भी रात में चंद्रमा की किरण के सामने खीर को बिल्कुल नहीं रखें।
शरद पूर्णिमा पर चन्द्रमा भगवान श्रीकृष्ण की 16 कलाओं को पाता है
पंडित भारत ज्ञान भूषण के अनुसार परमात्मा का साक्षात्कार रूप कृष्ण-सम्पूर्ण अवतार माने जाते हैं। वे ही एक मात्र सम्पूर्ण हैं। जिनमें 16 कलाए और 64 गुण पूर्णतः के प्रतीक के रूप में विद्यमान हैं। भगवान श्री कृष्ण चन्द्रवंशी हैं और चन्द्रमा अपनी शुभ शीतलता के कारण अमृत समान पृथ्वी पर मन को हर्षित करने वाली ऐसी किरणें बिखेरता है। जिससे मन तो लहराता ही है साथ ही वसुन्धरा भी हरी भरी चन्द्रमा के ही कारण है। पूरे साल में शरद पूर्णिमा पर चन्द्रमा भगवान श्रीकृष्ण की 16 कलाओं को पाता है तथा पृथ्वी पर अपनी शुभ्र किरणों के माध्यम से अमृत की वर्षा करता है।
शरद पूर्णिमा पर इन मंत्रों का जाम करें
इस समय ‘‘ऊँ सोम सोमाय नमः’’, ‘‘ऊँ गुरवे नमः’’, ‘‘ऊँ इंद्राय नमः’’, ‘‘ऊँ श्री महालक्ष्म्यै नमः’’ जाप करने से कुल व्यक्तित्व विकास, यश मान प्रतिष्ठा, भाग्य वृद्धि, शिक्षा व सन्तान सुख तथा मनोबल व मन की खुशियां उच्च शिखर पर के योग बन सकेंगे।
Updated on:
27 Oct 2023 08:49 am
Published on:
27 Oct 2023 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
