बसपा के एमएससी और मप्र के चुनाव प्रभारी अतर सिंह राव के अनुसार बीजेपी यह पूरी तरह से जानती है कि अगर शिवपाल 2019 के चुनाव में एटा, इटावा, मैनपुरी और पूर्वांचल के कुछ जिले में सपा के वोट बैंक में सेंधमारी कर सकते है। जिसका सीधा फायदा बीजेपी को होगा। कुल मिलकर बीजेपी ने शिवपाल यादव को चुनाव के लिए हायर किया है। जिसकी उपयोगिता महज चुनाव तक की सीमित रहेगी, नतीजा कुछ भी आए लोकसभा चुनाव के बाद शिवपाल यादव को कुछ फायदा होने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बहन जी से बंगला खाली करवाकर भाजपा ने दलित विरोधी होने का सबूत दिया है।