
मेरठ। प्रकाश पर्व पूरे देश में सिख समुदाय द्वारा बड़ी ही धूम—धाम से मनाया जा रहा है। महानगर में गुरुद्वारों और अन्य स्थानों पर लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुगणों ने जगह—जगह बंट रहे प्रसाद को ग्रहण किया। सिख समुदाय के लोगों ने डीजे, ढोल आदि गाजे—बाजे के साथ नगर कीर्तन निकाला। रास्तों में भारी मात्रा में श्रद्धालुओं का हुजुम दिखाई दिया। गुरू नानाक जी को याद करते हुए सभी लोग आगे बढ़ते चले।
धूम—धाम से मनाया प्रकाश पर्व
हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को सिख समुदाय के द्वारा गुरू नानक का प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरूनानक की जयंती का ये दिन प्रकाश पर्व कहलाता है। गुरु नानक ही सिख समुदाय के पहले गुरु थे। इन्होंने ही सिख धर्म की नींव रखी थी। जिसके चलते मेरठ शहर में आज गुरु नानक जी जयंती बड़ी ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। सुबह के समय ‘वाहे गुरु, वाहे गुरु’ जपते हुए प्रभात फेरी निकाली गई।
इसके बाद गुरुद्वारों में शबद कीर्तन किया जाता है और लोग रुमाला चढ़ाते हैं। शाम के समय लंगर का आयोजन होता है। नानक देव के भक्त उनकी बातों का अनुसरण करते हुए मानव सेवा करते हैं और गुरुवाणी का पाठ करते हैं। नगर कीर्तन के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी भागेदारी निभाई। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने सड़क पर झाड़ू लगाई। जिससे गुरु नानक जी की यात्रा साफ—सुथरी सड़क से होकर गुजरे।
पालकी के आगे श्रद्धालुओं ने की फूलों की वर्षा
इसके साथ ही चलो चलकर दर्शन करिए,सद गुरु नानक आए हैं जैसे गानों के साथ सिख समुदाय की महिलाएं फूल बरसा रही थीं। इसी के साथ गुरु नानक साहिब की पालकी के आगे श्रद्धालुओं ने झाडू लगाई और सड़क की सफाई की। प्रकाश पर्व पर घरों में भी लोग सिख गुरुबाणी का पाठ कर गुरुनानक देव को याद किया। मेरठ ही नहीं आसपास के अन्य जिलों में भी जुलूस और शोभा यात्रा निकाली गई। इसके जरिए गुरु नानक देव की ओर से दिए गए संदेश लोगों तक पहुंचाए गए।
Published on:
19 Nov 2021 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
