22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Navami 2022 : रामनवमी पर बन रहा विशिष्ट योग,इस चीजों की खरीदारी करना होगा शुभ

Ram Navami 2022 इस बार रामनवमी 2022 को विशिष्ट योग बन रहा है। इस विशिष्ट योग में की गई खरीदारी काफी शुभ मानी गई है। वहीं चैत्र नवरात्र रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा करने से स्थाई समृद्धि और शुभ फल मिलने के योग बन रहे हैं। इस बार रामनवमी 10 अप्रैल 2022 को रविवार में लग रही है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 09, 2022

Ram Navami 2022 : रामनवमी पर बन रहा विशिष्ट योग,इस चीजों की खरीदारी करना होगा शुभ

Ram Navami 2022 : रामनवमी पर बन रहा विशिष्ट योग,इस चीजों की खरीदारी करना होगा शुभ

Ram Navami 2022 इस बार चैत्र नवरात्र में राम नवमी 10 अप्रैल यानी रविवार को आ रही है। राम नवमी रविवार को होने के कारण रवि पुष्य नक्षत्र के सर्वार्थ सिद्धि योग में मध्या-काल में आ रही है। इस दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पुष्य नक्षत्र के साक्षी में नए कार्य की शुरुआत तथा हर प्रकार की खरीदी शुभ समृद्धि देने वाली मानी गई है। ज्योतिषाचार्य अनिल शास्त्री के अनुसार विशिष्ट योग और नक्षत्र में शास्त्रोक्त पाठ द्वारा राम की पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। हिदू चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र, सुकर्मा योग,बालव करण तथा कर्क राशि के चंद्रमा साक्षी में लग रही है। रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस दिन श्रीराम के जन्म के समय शुभ नक्षत्र और सर्वार्थसिद्धि योग की साक्षी भक्तों को विशेषफल वाली मानी गई है। जा रही है। इस योग नक्षत्र में नवीन कार्यों का शुभारंभ तथा सोने, चांदी, भूमि, भवन,दो व चार पहिया वाहन, बर्तन, कृषि भूमि आदि खरीदना विशेष शुभ है।


जरूर करें ये पाठ
- स्वयं तथा परिवार की सुरक्षा के लिए श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
- पराक्रम में वृद्धि के लिए सूर्य मंग्लाष्टक का पाठ करना श्रेष्ठ रहेगा।
- परिवार में सुख शांति के लिए श्रीराम कथा चरित्र का पाठ करना चाहिए।
- निश्चित लक्ष्‌य की प्राप्ति के लिए श्री राम मंगलानुशासनम का पाठ करें।
- अज्ञात भय की निवृत्ति तथा संकट निवारण के लिए श्री राम स्तुति पाठ करें।

यह भी पढ़े : Chaitra Navratri Kanya Poojan : कन्या पूजन के दौरान अपनी राशि के अनुसार इन चीजों को करें भेट, घर आएगी सुख—समृद्धि

मनोकामनाओं की पूर्ति करतें हैं प्रभु राम
राम नवमी के दिन व्रत रखने और विधि विधान से पूजा करने पर व्यक्ति की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करने से सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। राम नवमी के दिन भगवान राम को खीर, केसर भात या फिर धनिए का भोग लगाएं। मिठाई में प्रभु राम को बर्फी, गुलाब जामुन या कलाकंद भोग लगाना उत्तम हाेता है। पूजा सम्पन्न होने के बाद भोग लगाई गई चीजों में से प्रसाद का वितरण कर दें।