मेरठ। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्यकर्मियों की आज हड़ताल रही। सभी विभागों में आज ताले लटके रहे। कर्मचारियों ने काम बंद कर अपने-अपने कार्यालयों से रैली निकाली। रैली के समूह में कर्मचारी कमिश्नरी पार्क पहुंचे और वहां पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। इसके चलते विभागों में आने वाली आम जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेंशन बहाली की मांग को लेकर मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क और गवर्नमेंट इंटर कॉलेज परिसर में तमाम राज्यकर्मियों का धरना प्रदर्शन किया।