26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारूद के ढेर पर बैठे थे लोग और फिर हुआ कुछ ऐसा

दिवाली पर अवैध पटाखा बनाने वाले कारोबारी सक्रिय हो जाते है। एक तरफ जहां वेस्ट यूपी में बड़ी संख्या में अवैध पटाखे बनाए जाते हैं, वहीं स्टॉक भी किया जाता है। अवैध रुप से पटाखे बनाकर स्टॉक करने वालों पर पुलिस आए दिन नकेल कसने में जुटी है।

2 min read
Google source verification

मेरठ. दिवाली पर अवैध पटाखा बनाने वाले कारोबारी सक्रिय हो जाते है। एक तरफ जहां वेस्ट यूपी में बड़ी संख्या में अवैध पटाखे बनाए जाते हैं, वहीं स्टॉक भी किया जाता है। अवैध रुप से पटाखे बनाकर स्टॉक करने वालों पर पुलिस आए दिन नकेल कसने में जुटी है। मेरठ में एसपी सिटी ने लिसाड़ी गेट थाना एरिया में अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया है। मौके से भारी संख्या में बने व अधबने पटाखे और कच्चा माल बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: करवा चौथ मनाने कनाडा से भारत आई एचआर मैनेजर के साथ एयरपोर्ट पर हुआ कुछ ऐसा कि जाना पड़ा जेल

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि लिसाड़ी गेट थाना एरिया के तारापुरी अबरारनगर में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तारापुरी अबरारनगर स्थित गुलजार के दो गोदामों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि बरामद ‘बारूद’ काफी था। अगर गलती से चिंगारी पड़ जाती तो पूरे इलाके में तबाही मच सकता था।

छापेमारी की सूचना मिलने पर आस—पास के एरिया में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में कई ओर स्टॉक कर पटाखा रखने वाले गोदाम छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं पटाखा जब्त कर पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया। बताया गया है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पटाखा फैक्ट्री का संचालक फरार हो गया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बरामद पटाखे, बारुद व आतिशबाजी का सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया है। बताया गया है कि अगर कोई चिंगारी लग जाती तो पूरे एरिया में तबाही मचा सकती थी। लेकिन पटाखा कारोबारी नियमों को ताक पर रख कर स्टाक किए हुए थे।

यह भी पढ़ें: अमेजन से खरीदा स्मॉर्ट फोन तो डिब्बे में निकला साबुन, डाईरेक्टर समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज