मेरठ। रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे जनपद के कई हिस्सों में आई तेज आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। वहीं, सैकड़ों झोपडिय़ां व कर्कटनुमा घरों को तेज हवाओं से नुकसान पहुंचा। जिले मावना रोड पर पेड़ गिरने से एक अधेड़ सहित दो जख्मी हो गए। तेज आंधी व हल्की बारिश से गेहूं के साथ आम, केले व मक्का की फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर है।