30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Govardhan Puja : गोवर्धन पूजा के लिए एक गन्ना 30 रुपये में तो मूली 40 रुपये किलो बिकी

Govardhan Puja आज मेरठ सहित देश भर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज गोवर्धन पूजा के लिए बाजार में मूली और गन्ना की बेहद डिमांड रहीं। बता दें कि पश्चिमी उप्र के जिलों में गोवर्धन पूजा के दौरान गन्ना और मूली का भी भोग लगाया जाता है। आज गोवर्धन पूजा के लिए गन्ना और मूली के दाम आसमान पर पहुंच गए। एक गन्ने की कीमत 30 रुपये से लेकर 40 रुपये तक पहुंच गई वहीं मूली का भाव भी 30 रुपये किलो तक पहुंच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 26, 2022

Govardhan Puja : गोवर्धन पूजा के लिए एक गन्ना 30 रुपये में तो मूली 40 रुपये किलो बिकी

Govardhan Puja : गोवर्धन पूजा के लिए एक गन्ना 30 रुपये में तो मूली 40 रुपये किलो बिकी

Govardhan Puja आज गोवर्धन पूजा के लिए गन्ना और मूली की खूब डिमांड रही। मेरठ के सब्जी मंडी में गन्ना जहां 20 रुपये प्रति पीस बिका वहीं मूली का भाव भी 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि फुटकर में गन्ना का भाव 30 रुपये से 40 रुपये प्रति गन्ना पहुंच गया। लेकिन इसके बाद भी गोवर्धन भगवान को भोग लगाने के लिए गन्ना खरीदने वालों की भीड़ बाजार में रही। फुटकर में आज मूली के तेवर भी काफी तेज दिखाई दिए। गोवर्धन पर्व के दिन मूली का भाव आज फुटकर बाजार में 30-40 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

इस बाद गोवर्धन पूजा पर कई साल का रिकार्ड टूट गया। सालों से गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन होती रही है। लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण के चलते गोवर्धन पूजा दीपावली के एक दिन बाद यानी आज बुधवार को हो रही है। बता दें कि गोवर्धन को गन्ने का भोग लगाने के बाद ही पश्चिमी उप्र में किसान विधिवत तरीके से गन्ने की फसल की कटाई शुरू करते हैं और उसको चीनी मिलों तक पहुंचाते हैं। यूपी की चीनी मिले भी गोवर्धन के बाद रफ्तार पकड़ती हैं।


यह भी पढ़ें : Gold Rate Today : दिवाली पर नहीं खरीद सके सोना आज है सुनहरा मौका, कीमत जान हो जाएंगे हैरान


गोवर्धन पूजा के दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाते हैं। गोवर्धन पर्वत गोबर से बनाया जाता है। इसके बाद इस गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। जिसमें गन्ना, मूली, मिठाई और पूरी इत्यादी का भोग लगाया जाता है। इसके बाद उसकी परिक्रमा लगाई जाती है। इसी के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। गोवर्धन पर्वत की गोबर से बनी आकृति पर चावल, रोली, सिंदूर, खीर इत्यादी चढ़ाई जाती है। इसके बाद भगवान गोवर्धन की आरती की जाती है।