23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माफिया डाॅन की हत्या करने वाले कुख्यात की होनी थी पेशी, लेकिन नहीं पहुंचा कोर्ट तो…

दस लाख रुपये के इस इनामी बदमाश के फरारी मामले की होनी थी सुनवार्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 21 Aug 2018, 7:13 PM IST

DEMO PIC

माफिया डाॅन की हत्या करने वाले कुख्यात की होनी थी पेशी, लेकिन नहीं पहुंचा कोर्ट तो...

बागपत।बागपत में अमित भुरा फरारी मामले को लेकर मंगलवार को मुन्ना बजरंगी की हत्या करने वाले कुख्यात बदमाश सुनील राठी की मंगलवार को कोर्ट में पेशी थी, लेकिन दोपहर बाद तक भी वह बागपत कोर्ट में नहीं पहुंचा। इस दौरान पुलिस काफी चौकन्नी रही और कोर्ट परिसर में संघन चेकिंग चलती रही। हालांकि अधिकारियों का कहना है सुनील राठी के आने की उनके पास कोई सूचना नहीं थी।वहीं अमित भूरा फरारी मामले में सुनील राठी की आज गैंगस्टर कोर्ट में पेशी थी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-मनचलों की नहीं मानी बात तो छात्रा को घर में घुसकर किया आग के हवाले

दस लाख रुपये के इनामी रहे बदमाश के मामले को लेकर थी सुनवार्इ

दरअसल मामला 2014 में अमित भूरा मामले को लेकर है। जिसमें सुनील राठी पर आरोप लगे हैं कि 10 लाख के इनामी रहे। अमित भूरा को फरार कराने में सुनील राठी सहित 21 लोगों का नाम है। पुलिस जांच में अमित भूरा को फरार कराने में 21 लोगों के नाम सामने आए थे। इस की जांच पुलिस द्वारा चल रही है। अमित भूरा को बागपत में उस समय फरार करा लिया गया था। जब देहरादून पुलिस उसको बागपत कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आर्इ थी। उसी दौरान दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर गुर्गों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर अमित भूरा को छुड़ा लिया और कार्बन सहित 3 राइफल लूट ली और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें-Video: नहा रही थी युवतियां, युवकों ने की एेसा हरकत आैर वीडियो हुआ वायरल

सुनील राठी पर हुर्इ थी यह बड़ी कार्रवार्इ

इसी मामले में सुनील राठी पर गैंगस्टर भी लगी है। मामले को लेकर बागपत कोर्ट में मंगलवार को सुनील राठी की पेशी थी।लेकिन वह कोर्ट में नहीं पहुंचा। उनके कोर्ट में आने का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन अधिकारियों का कहना था कि सुनील राठी के आने की उनके पास कोई सूचना नहीं थी। बता दें कि शनिवार को भी अमित भूरा मामले में सुनील राठी पेशी पर आया था। लेकिन मीडिया कर्मियों से उसने दूरी बनाये रखी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग