4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Nakshatra Gochar: 31 अगस्त को सूर्य देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के जातकों को चमकेगा भाग्य

Surya Nakshatra Gochar: ज्योतिष के अनुसार पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। सूर्य देव 31 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन कर फल्गुनी नक्षत्र में आ रहे हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों के जातकों को सुख समृद्धि वृद्धि देखने को मिलेगी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 27, 2023

Surya Nakshatra Gochar

31 अगस्त को फल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य देव।

Surya Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन करना बेहद खास माना गया है। पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रह 31 अगस्त को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। अभी सूर्य देव मघा नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं। 31 अगस्त को सूर्य मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्व फागुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। सूर्य ग्रह के फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने से कई राशि के जातकों को सुख समृद्धि में वृद्धि देखने को मिलेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित बोल मोहन शाडिल्य बताते हैं कि सूर्य ग्रह 31 अगस्त को रात्रि 9:44 पर अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। वह मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्व फागुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसी स्थिति में चार रस के जातकों पर सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। इसमें वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि और वृश्चिक राशि के जातक शामिल है।

वृश्चिक राशि
सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि के जातकों के कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में साथ कामयाब होगा। कारोबार में वृद्धि, कार्य क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेंगे। करियर में सुधार के साथ ही बिगड़े कार्य बनेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को सफलता मिलेगी। वहीं सावधानीपूर्वक मेहनत का कार्य करने के साथ सफलता मिलेगी। सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से नए कार्य मिलेगे। नए कार्य में सफलता मिल सकती है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में वृद्धि के साथ ही सूर्य की कृपा से दंपति जीवन में खुशहाली आएगी।


यह भी पढ़ें : PVVNL News: विद्युत दुर्घटना के दौरान लाइनमैन की जान बचाएगा इन्डक्शन हेलमेट, खासियत जान हो जाएंगे हैरान

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल होगा। परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा. करियर में कामयाबी मिलेगी। संपत्ति खरीदने के बारे में विचार कर रहे जातकों के लिए बेहद समय शानदार रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग