6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 साल बाद ‘चाइना’ को दे दिया तलाक, पीड़िता ने कहा- ससुराल के अन्य पुरुष भी…

खास बातें मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र का मामला आया सामने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को दी तहरीर हरियाणा के पलवल में हुआ था महिला का निकाह

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज के मामले को लेकर एक महिला को तीन तलाक दे दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक देने का आरोप लगाया। साथ ही महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल के अन्य पुरुषों ने उसके साथ छेड़खानी भी की, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की।

यह भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी को मिल सकती है उत्तर प्रदेश की कमान, जल्द ही होने जा रही है घोषणा

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके कि रहने वाली महिला को उसके पति ने शादी के 14 साल बाद इस कारण तीन तलाक दिया क्योंकि उसने उसके मनमाफिक दहेज नहीं दिया था। पीड़ित रेशमा उर्फ चाइना की शादी पलवल निवासी निजाम से 14 साल पहले हुई थी। उस दौरान चाइना के परिजनों ने सात लाख रुपये दहेज और शादी में खर्च किया था। पीड़ित महिला आज थाना ब्रह्मपुरी शिकायत कराने पहुंची थी। महिला ने एक शिकायत एसएसपी को भी की।

यह भी पढ़ेंः #KnowledgePatrika: चिकित्सा में क्यों प्रयोग होता है लाल प्लस का निशान, जानिए इसके पीछे की वजह

एसएसपी के आदेश पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ससुराल वालों ने इस मामले में 5 लाख रुपये का दहेज भी दिया था। बावजूद इसके परिवार की तरफ से बार-बार दहेज की मांग की जा रही थी जिसके चलते महिला में विरोध किया तो उसे तीन तलाक दे दिया गया और उसके साथ अभद्रता की गई।बाद में महिला का आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी भी की गई। पीड़ित महिला के दो बच्चे भी है। महिला का आरोप है कि बीते सोमवार को उसका पति घर पर आया और उससे मारपीट करते हुए मुकदमा वापसी का दबाव डालने लगा। पति ने उसको और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने एसएसपी से मामले में कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।