
Meerut Weather Update Today : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रावात से इन जिलों में 40 से नीचे रहेगा तापमान
Meerut Weather Update Today मेरठ सहित पश्चिमी उप्र और और राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ चली तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। आंधी पानी और ओलावृष्टि से कई इलाकों में मौसम सुहाना हुआ और गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठा है।
इससे दक्षिण अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है। इसके लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना है। इसके विकसित होने के बाद इसकी तीव्रता का अनुमान लगाना आसान होगा। उन्होंने बताया कि इस चक्रवात का असर पश्चिमी उप्र सहित अन्य पहाड़ी राज्यों पर भी पड़ेगा। इससे तापमान में कमी आएगी।
खासकर उन हिस्सों में जो मैदानी इलाके पहाड़ी इलाकों के नजदीक हैं। उन्होंने बताया कि चक्रवात का असर जहां पर भी होगा वहां पर लू की संभावना अभी खत्म होगी। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते तापमान 40 डिग्री से नीचे रहेगा। आज मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान 38—39 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि अप्रैल में पूरे महीने एक बूंद भी बारिश नहीं हुई वहीं तापमान भी अप्रैल के माह में कई बार 40 डिग्री से ऊपर चला गया था। मई के शुरूआती दिन से ही मौसम में काफी तब्दीली देखने को मिल रही है।
Published on:
06 May 2022 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
