
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा यानी 30 नवंबर को इस बार तापमान ने पिछले 49 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर अधिकतम तापमान 20:7 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया। जो कि पिछले 49 वर्षों में सर्वाधिक बताया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1980 में कार्तिकपूर्णिमा पर 22 नवंबर को मनाई गई थी। उस दौरान तापमान 19:6 रिकार्ड किया गया था। यानी 1980 से भी एक डिग्री अधिक रहा इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर अधिकतम तापमान। बात न्यूनतम तापमान की करे तो उसमें भी वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा यानी 30 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में ही वृद्धि दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने और हवा की गति काफी कम होने से तापमान में वृद्धि हो रही है। आने वाले एक सप्ताह में ठंड का प्रकोप फिर से बढेगा। बता दे कि दो दिन पहले तक शीत लहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। लेकिन 30 नवंबर को अचानक से मौसम में आए परिवर्तन ने सभी को हैरान कर दिया।
उन्होंने बताया कि मौसम में यह परिवर्तन जहां बीमारियों को दावत दे रहा है वहीं कोरोना जैसे संक्रमण के फैलने को भी फैलने में मदद कर रहा है। हालांकि कोरोना संकमण के चलते ही इस बार गंगा तीर्थ पर पुलिस की सख्ती काफी रही। जिस कारण से लोगों ने गंगा घाट पर दीपदान करने से परहेज किया। लोगों ने घरों पर ही दीपदान कर कार्तिक पूर्णिमा मनाई।
Published on:
01 Dec 2020 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
