29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Weather : सितंबर में तापमान ने तोड़ा 54 साल का रिकार्ड, आज हल्की बारिश के आसार

Meerut Weather Report मेरठ और पश्चिमी उप्र में सितंबर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि आज आसमान में हल्के बादलों के बीच दिन की शुरूआत हुई है। सितंबर में अभी तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक गया है। जो कि वर्ष 1968 के बाद से अब तक का सबसे अधिक तापमान सितंबर माह का बताया जा रहा है। यानी सितंबर में अभी तक अधिकतम तापमान ने 54 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। आज राहत की बात है कि मेरठ और आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 10, 2022

Meerut Weather : सितंबर में तापमान ने तोड़ा 54 साल का रिकार्ड, आज हल्की बारिश के आसार

Meerut Weather : सितंबर में तापमान ने तोड़ा 54 साल का रिकार्ड, आज हल्की बारिश के आसार

Meerut Weather Report पश्चिमी उप्र में अगस्त के बाद सितंबर में मानसून पूरी तरह से सूखा ही रहा। हालांकि आज आसमान में हल्के बादल के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है। एक तो यह मानसून का अंतिम समय समय चल रहा है। वहीं बरसात का भी अंतिम महीना ही है। इसके बाद भी अभी तक एक बार भी बारिश नहीं हुई है। जबकि सूरज का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। गत बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। सितंबर का अगर पहले सालों का तापमान का रिकार्ड देखा जाए तो अधिकतम ताममान 1968 में 39 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करे तो यह उसके बाद दूसरी बार सर्वाधिक तापमान है।

इसके पहले अगस्त में मानसूनी बारिश सामान्य से 82 प्रतिशत कम रही है। अगस्त महीने में सिर्फ 37 मिलीमीटर बारिश हुई। सितंबर में मानसून के अंतिम दौर में आने पर गर्मी का असर कम होगा। आमतौर पर इस मौसम में तापमान 31 और 32 डिग्री के बीच होता है। लेकिन पिछले एक सप्ताह में एक बार भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे नहीं आया है। इससे पहले सात और तीन सितंबर को भी तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। रात के समय तापमान सामान्य से कम है। इसी तरह अगस्त में इस बार माह का औसत तापमान अधिक ही रहा है। अगस्त में औसत तापमान 34.4 डिग्री तक रहा। जो कि पिछले कई वर्षों में सबसे अधिक तापमान माना जा है।


यह भी पढ़ें : भाजपा ने 15 राज्यों में नियुक्ति किए प्रभारी, मेरठ के डा0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी को मिली झारखंड की जिम्मेदारी

यहीं कारण है कि लोग लगातार गर्मी के कारण परेशान हैं। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बताया कि राजधानी दिल्ली में अगस्त का तापमान 20 वर्षों में सबसे अधिक रिकार्ड किया गया है। तापमान की मेरठ में भी यही स्थिति रही है। अब सितंबर में सूखे मौसम और गमÊ से लोग परेशान हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून का पश्चिम सिरा जो एनसीआर के ऊपर से गुजर रहा है पिछले काफी समय से निष्क्रिय है। जिससे चलते इस बार बारिश नहीं हुई है।