19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: 24 घंटे में गिरा 8 डिग्री तापमान, बारिश ने तोड़ा 40 साल का रिकार्ड

Weather Update: पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से 8 डिग्री तापमान गिरा है। वहीं बारिश ने एनसीआर में पिछले 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अभी 12 जुलाई का बारिश की संभावना है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 10, 2023

Weather Update: 24 घंटे में गिरा 8 डिग्री तापमान, बारिश ने तोड़ा 40 साल का रिकार्ड

24 घंटे में गिरा 8 डिग्री तापमान, बारिश ने तोड़ा 40 साल का रिकार्ड

Weather Update: मेरठ और एनसीआर के जिलों में शनिवार से शुरु हुई बारिश आज सोमवार सुबह तक जारी है। आज भी सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई है। बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे तक आ गया है। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। गाजियाबाद, नोएडा और एनसीआर में पिछले 40 साल में इतनी बारिश नहीं हुई जितनी कि जुलाई के पहले सप्ताह में हो चुकी है। 33 घंटे में 258.8 मिली मीटर बारिश दिल्ली एनसीआर में दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से हल्की बूंदाबांदी के बीच बादल आसमान में छाए हुए हैं।

यूपी के जिलों में दो दिन से भारी बारिश जारी है। बारिश के चलते गंगा और यमुना में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पश्चिम यूपी में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश जारी है। यूपी में मानसून की एंट्री होने के बाद से बारिश लगातार हो रही है। मेरठ में रविवार पूरे दिन बारिश हुई है। दिल्ली एनसीआर में 153 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई है। इससे पहले 25 जुलाई 1982 को 169.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। ऐसे में 41 साल बाद इतनी अधिक बारिश हुई है। दो दिन से हो रही बारिश से हालात बिगड़े हैं। इसके बाद से सभी स्कूलों में आज सोमवार को छुट्टी घोषित की गई है।

यह भी पढ़ें : Kanwad Yatra 2023: दिल्ली-देहरादून हाइवे आज रात से वन-वे, 10 से चार पहियां वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पिछले 33 घंटों में रिकॉर्ड 258.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 8 डिग्री कम बताया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।


बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग