
Weather Forecast : बारिश से सराबोर होंगे उत्तरी भारत के ये प्रदेश, बढ़ते तापमान ने ठंड पर लगाया ब्रेक
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . Weather Forecast : शीत लहर और ठिठुरन भरी ठंड Cold से उत्तरी भारत northern India के लोगों को राहत मिल रही है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ Eestern Disturbance के कारण हुआ है। जनवरी के पहले दिन शुरू हुई शीत लहर Cold wave पर अब ब्रेक लग चुका है। जिसके चलते लोगों को तेज ठंड से राहत मिल रही है। ठंड से ये राहत आगामी 4 दिन तक बनी रहेगी। मौसम विभाग IMD ने आगामी चार दिन तक बारिश की चेतावनी जारी की है।
कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रमुख कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि जनवरी के शुरूआत दिनों से ही पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी हुई हैै। न्यूनतम और अधिकतम तापमान temperature में बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ Western Disturbance 7 जनवरी की सुबह तक रहेगा। इसके चलते शीत लहर से लोगों को राहत मिली है।
अब पश्चिमी उप्र West Up के अलावा उत्तरी भारत के अधिकांश प्रांतों में 5-6 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद दो दिन और बारिश होगी। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ western disturbance के कारण भारी बारिश और हिमपात हो सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के अलावा पश्चिमी यूपी के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री था। यह औसत से 2 डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री था। यह औसत है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब अगले 4 दिन में रोज बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन चार दिनों में आसमान में बादल भी रहेगा। रात का न्यूनतम तापमान औसत से 3-4 डिग्री अधिक रहेगा।
Published on:
05 Jan 2022 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
