
मेरठ। थाना नौचंदी पुलिस ने हापुड़ के थाना हाफिजपुर से चोरी किए 60 गैस के सिलेंडर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैस सिलेंडर गोदाम से इन्होंने 60 सिलेंडर चुराए थे बाकी सिलेंडरों को भी चुरा रहे थे। पांचों अभियुक्तों के अलावा इनके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए पांचों आरोपी शौकत, नदीम, सलीम, सलीम और राजू मेरठ के लिसाड़ी गेट के रहने वाले हैं।
सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर नौचंदी मैदान से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ क्षेत्र से चोरी किए गए भारत कंपनी के 60 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों में राजू ने बताया कि वे लोग आसपास के जिलों में जाकर पहले रेकी करते थे।
इसके बाद वह जानकारी शौकत को देता था। शौकत डीसीएम गाड़ी लेकर पहुंचता था और फिर ये लोग सिलेंडरों की चोरी कर लिया करते थे। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि चोरी किए सामान को वे दिल्ली में ले जाकर बेचते थे। आरोपियों ने बताया कि वे सिलेंडरों को चोरी करने की फिराक में थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Published on:
10 Jan 2020 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
